Christmas day 2020: क्या आप जानते हैं 12 दिनों तक मनाते हैं क्रिसमस का त्योहार?

Christmas day 2020: ईसा मसीह के जन्मदिन के अवसर पर हर साल 25 दिसंबर को मनाए जानेवाले क्रिसमस का त्योहार इस बार कोरोना गाइडलाइंस के साथ मनाया जा रहा है। महामारी ने जश्न, उत्सव, आयोजन और समारोहों को थोड़ा फीका कर दिया है।

Christmas Day

पूरी दुनिया में क्रिसमस (Christmas day) का पर्व 12 दिनों तक मनाया जाता है। 12 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में हर दिन कुछ खास होता है।

Christmas day 2020: ईसा मसीह के जन्मदिन के अवसर पर हर साल 25 दिसंबर को मनाए जानेवाले क्रिसमस का त्योहार इस बार कोरोना गाइडलाइंस के साथ मनाया जा रहा है। महामारी ने जश्न, उत्सव, आयोजन और समारोहों को थोड़ा फीका कर दिया है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नई किस्म का पता चलने के बाद पूरी दुनिया डर के साए में है।

संक्रमण से बचाव के लिए कई देशों में उड़ानों को रोक दिया गया है। कुछ देशों ने सख्त लॉकडाउन का रास्ता भी अपनाया है, जिसकी वजह से ईसाइयों के इस सबसे महत्वपूर्ण त्योहार में खलल पड़ गई है। हालांकि, महामारी के प्रकोप के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है और चर्च के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और क्रिसमस का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे हैं।

Christmas Day 2020: ईसाई धर्म में किन चीजों की है सख्त मनाही, जानें ऐसी 10 बातों के बारे में

क्रिसमस के त्योहार के मौके पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं, ईसा मसीह के जन्म की खुशियों को साझा करते हैं। स्वादिष्ट पकवान पकाए जाते हैं और घरों, चर्चों को रंग-बिरंगे सजावट से सजाया जाता है। बता दें कि पूरी दुनिया में क्रिसमस का पर्व 12 दिनों तक मनाया जाता है। 12 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में हर दिन कुछ खास होता है।

आइए जानते हैं क्रिसमस के 12 दिनों के बारे में-

पहला दिन (25 दिसबंर): इसे क्रिसमस का पहला दिन कहा जाता है। इस दिन से ही क्रिसमस का जश्न शुरू हो जाता है। पहले दिन को ईसाई प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं।

दूसरा दिन (26 दिसंबर): इस दिन को बॉक्सिंग डे के रूप में मनाया जाता है। इसे सेंट स्टीफन डे के नाम से भी जाना जाता है। यह माना जाता है कि ईसाई धर्म के लिए सबसे पहले अपनी कुर्बानी देनेवाले सेंट स्टीफन थे।

तीसरा दिन (27 दिसंबर): यह दिन सेंट जॉन को समर्पित होता है। ये ईसा मसीह से प्रेरित और उनके मित्र माने जाते हैं।

चौथा दिन (28 दिसंबर): इस दिन के बारे में कहा जाता है कि किंग हीरोद ने ईसा मसीह को ढूंढते समय कई मासूम लोगों का कत्ल कर दिया था और उन्हीं मासूम लोगों की याद में उनके लिए प्रार्थना का आयोजन किया जाता है।

5वां दिन (29 दिसंबर): आज का दिन सेंट थॉमस को समर्पित होता है। 12वीं सदी में चर्च पर राजा के अधिकार को चुनौती देने पर उन्हें आज ही के दिन कत्ल कर दिया गया था। 29 दिसंबर को ईसाई धर्मावलंबी उन्हें याद करते हैं।

6वां दिन (30 दिसंबर): इस दिन ईसाई धर्म के मानने वाले लोग सेंट ईगविन ऑफ वर्सेस्टर को याद करते हैं।

7वां दिन (31 दिसंबर): ऐसा कहा जाता है कि पोप सिलवेस्टर ने इस दिन को मनाया था। कई यूरोपियन देशों में न्यू ईयर इव को सिलवेस्टर कहा जाता है। आज के दिन खेलकूद आयोजित किए जाते हैं। नए साल से पहले की शाम के रूप में भी इस दिन को मनाने की परंपरा है।

8वां दिन (1 जनवरी): आज का दिन क्रिसमस का आंठवां दिन होता है। यह दिन ईसा मसीह की मां मदर मैरी को समर्पित है।

9वां दिन (2 जनवरी): आज के दिन चौथी सदी के सबसे पहले ईसाई ‘सेंट बसिल द ग्रेट’ और ‘सेंट ग्रेगरी नाजियाजेन’ को याद किया जाता है।

10वां दिन (3 जनवरी): यह मान्यता है कि इस दिन ईसा मसीह का नाम रखा गया था। इस दिन चर्च को खास तौर पर सजाया जाता है और गीत गाए जाते हैं।

11वां दिन (4 जनवरी): इस दिन सेंट एलिजाबेथ को याद किया जाता है। 18वीं और 19वीं सदी की सेंट एलिजाबेथ अमेरिका की पहली संत थीं।

12वां दिन (5 जनवरी): ये क्रिसमस पर्व का आखिरी दिन माना जाता है। इस दिन को एपीफेनी भी कहा जाता है। यह दिन अमेरिका के पहले बिशप सेंट जॉन न्यूमन को समर्पित है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें