Christmas Day 2020: ईसाई धर्म में किन चीजों की है सख्त मनाही, जानें ऐसी 10 बातों के बारे में

Christmas Day 2020: ईसाई धर्म के अनुयायियों का धर्म ग्रंथ बाइबल है। उनकी बाइबल में गहरी आस्था होती है। बाइबल में कई नैतिक मूल्यों का जिक्र किया गया है। हालांकि, बहुत कम लोग इन सभी नियमों का पालन कर पाते हैं।

Christmas Day 2020

बाइबल में कई नैतिक मूल्यों का जिक्र किया गया है। हालांकि, बहुत कम लोग इन सभी नियमों का पालन कर पाते हैं। बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनकी बाइबल में सख्त मनाही है। इस क्रिसमस (Christmas Day 2020) पर जानते हैं इन बातों के बारे में।

Christmas Day 2020: ईसाई धर्म के अनुयायियों का धर्म ग्रंथ बाइबल है। उनकी बाइबल में गहरी आस्था होती है। बाइबल में कई नैतिक मूल्यों का जिक्र किया गया है। हालांकि, बहुत कम लोग इन सभी नियमों का पालन कर पाते हैं। बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनकी बाइबल में सख्त मनाही है। आइए जानते हैं बाइबल की इन बातों के बारे में-

1- बाइबल के 2:9 अध्याय में सेंट टिमोथी कहते हैं, “महिलाओं का पहनावा सही होना चाहिए। इतना ही नहीं, चमकते ईयर रिंग्स, सोने की चेन या महंगी घड़ियां जैसे रीएसेम्बल फैशन आइटम भी वर्जित हैं।”

2- लेवीकट 10:11 के अध्याय के मुताबिक, नदी या समुद्र में रहने वाली जीवों के पास पंख नहीं होते हैं। इन जीवों को खाने से बचना चाहिए। हालांकि, यह कहा जाता है कि इसा मसीह खुद शाकाहारी नहीं थे, वे मछली खाते थे।

3- 0:11-12 अध्याय कहता है कि तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं करनी चाहिए।

4- 1 क्रोथिएंस के 7:10-11 अध्याय के मुताबिक, दोबारा शादी की बात सोचना तो दूर की बात है, पहली बात लोगों को तलाक ही नहीं लेना चाहिए। इसमें ये भी कहा गया है कि एक महिला को अपनी पति से कभी अलग नहीं रहना चाहिए

Christmas Day 2020: क्यों मनाते हैं क्रिसमस का त्योहार, जानें ईसा मसीह के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

5- अगर आप सोच रहे हैं कि महंगी और सुंदर चीजें न पहनने की वजह से आप बच गए हैं तो एक बार अपनी रिप्ड या रफ जींस पर भी नजर डाल लीजिए। वैसे तो आजकल ये फैशन में हैं, लेकिन लेवीकट के 10:6 अध्याय के मुताबिक, आपका सिर कभी खुला नहीं होना चाहिए और न ही आपके कपड़े फटे होने चाहिए।

6- 1 क्रोथिएंस के 14:34 अध्याय में कहा गया है कि महिलाओं को चर्च में बोलने की आजादी नहीं है। जब तक उन्हें बोलने के लिए न कहा जाए तब तक उन्हें चुप रहना चाहिए। उनके इसके लिए बनाए गए गए नियमों का पालन करना चाहिए।

7- हेब्रियूज का 13:4 अध्याय कहता है कि पार्टनर के साथ शादी से पहले सेक्स करना भी पाप है। शादी से पहले सेक्स को अनैतिक बताने वाली कई बातों का जिक्र बाइबल में किया गया है।

8- लेवीकट का 19:27 का अध्याय कहता है कि पुरुषों की दाढ़ी या तो किसी माउंटेन मैन की तरह लंबी और घनी दाढ़ी रखना चाहिए या फिर एकदम क्लीन कट।

9- लेवीकट का 10:09 अध्याय कहता है कि जब आप किसी कार्यक्रम या समारोह में जाते हैं तो आपको शराब या किसी तरह का स्ट्रॉन्ग ड्रिंक नहीं पीना चाहिए।

10- लेवीकट का 19:16 का अध्याय कहता है कि आपको कभी किसी की पीठ पीछे बुराई नहीं करनी चाहिए। फिर चाहे आप कितने भी गुस्से या नशे में ही क्यों न हों।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें