Chandra Grahan 2020: आज है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन चीजों को करने से बचें

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2020) आज यानी 30 नवंबर को लगने वाला है। ग्रहण 4 घंटे 21 मिनट तक रहेगा। ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है जिसका बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं होता है। फिर भी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।

Chandra Grahan

फाइल फोटो।

ग्रहण (Chandra Grahan) की अवधि शुरू होने से पहले खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रख दें। इससे खाने की चीजों पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके अलावा और भी कई चीजें हैं जो नहीं करनी चाहिए।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) आज यानी 30 नवंबर को लगने वाला है। ग्रहण 4 घंटे 21 मिनट तक रहेगा। ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है जिसका बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं होता है। फिर भी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के मुताबिक, ग्रहण काल में कुछ चीजों को करने की सख्त मनाही होती है। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें-

1- चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के बाद बासी खाना या रात का बचा हुआ भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा भोजन पशुओं को डाल दें। यदि घर में दूध से बनी चीजें रखी हैं तो उन्हें फेंकने की बजाए उनमें तुलसी के पत्ते डाल दें।

2- ग्रहण को नग्न आंखों से देखने का भी परहेज करना चाहिए। ग्रहण के समय भोजन करने और बनाने दोनों से बचना चाहिए। ग्रहण के बाद स्नान करने से उसका प्रभाव कम हो जाता है।

3- ग्रहण के समय कभी बाल और नाखून न कटवाएं, इस समय कोई सिलाई-कढ़ाई का काम न करें। ये अशुभ माना जाता है। इस दौरान नुकीली चीजों जैसे की छुरी, कांटा या सूई का इस्तेमाल ना करें।

4- ग्रहण (Chandra Grahan) के समय गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की छाया आदि से विशेष रूप से बचना चाहिए। क्योंकि ग्रहण की छाया का कुप्रभाव गर्भस्थ शिशु पर पड़ने का डर रहता है। इसके अलावा बुजुर्ग और पीड़ित व्यक्ति को भी बाहर जाने से परहे करना चाहिए।

5- ग्रहण के दौरान किसी नए व शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचें। असफलता हाथ लग सकती है।

6- ग्रहण (Chandra Grahan) की अवधि शुरू होने से पहले खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रख दें। इससे खाने की चीजों पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है। हालांकि ग्रहण काल में तुलसी की पत्तों को ना तोड़ें।

7- ग्रहण काल के वक्त मांस या शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ग्रहण काल की अवधि में नींद लेने से भी बचना चाहिए।

Corona Update: 94 लाख के पार हुए कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में 38,772 नए केस

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें