बिहार: नवादा (Nawada) जिले से गिरफ्तार किया गया कुख्यात नक्सली

बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार किया गया नक्सली, चर्चित लोजपा नेता हत्याकांड का है आरोपी।

Nawada

पुलिस ने चर्चित लोजपा नेता हत्याकांड सहित कई मामलों में वांछित नक्सली चुन्नी यादव को गिरफ्तार कर लिया।

बिहार के नवादा (Nawada) जिले से गिरफ्तार किया गया नक्सली।

चर्चित लोजपा नेता हत्याकांड का है आरोपी।

करता था नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के लिए काम।

Nawada
बिहार के नवादा (Nawada) जिले से गिरफ्तार नक्सली चुन्नी यादव।

बिहार के नवादा (Nawada) जिला के कौआकोल थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चर्चित लोजपा नेता हत्याकांड सहित कई मामलों में वांछित नक्सली चुन्नी यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह नवादा (Nawada) जिला के कौआकोल थाना क्षेत्र के लालपुर गांव का रहने वाला है। नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के लिए काम करने वाले चुन्नी की तलाश कौआकोल थाना की पुलिस को लोजपा नेता मो. आसीन मियां की हत्या में थी। उस पर कौआकोल और रूपौ थाना में कई मामले दर्ज हैं।

पकरीबरावां के एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा तके मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर कौआकोल-महुडर मुख्य मार्ग पर मधुरापुर गांव के पास से 2 नवंबर को कुख्यात नक्सली चुन्नी यादव की गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध कौआकोल थाना कांड संख्या-14/15, 130/15, 45/16 और रूपौ थाना कांड संख्या-73/15 दर्ज था। नक्सली चुन्नी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। कौआकोल थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने उसे दबोचा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार नक्सली से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है।

पढ़ें: शंकर जयकिशन के संगीत ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को किया गुलजार

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें