आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

मामला विशाखापत्तनम के कोय्यूरू गांव का है। यहां नक्सलियों और राज्य की पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। एसपी बीवी कृष्णा राव ने इस बात की जानकारी दी है।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

मौके से 6 नक्सलियों (Naxalites) के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें महिलाएं भी हैं। ये नक्सली प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) से संबंधित थे। नक्सलियों के हथियार भी बरामद हो गए हैं।

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक बड़ी खबर आई है। यहां पुलिस और नक्सलियों (Naxalites) के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली है।

मामला विशाखापत्तनम के कोय्यूरू गांव का है। यहां नक्सलियों (Naxalites) और राज्य की पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। एसपी बीवी कृष्णा राव ने इस बात की जानकारी दी है कि पुलिस बलों की ओर से सर्च अभियान जारी है। 

गलवान घाटी में शहीद जवानों की बहादुरी को देश हमेशा याद रखेगा- सेना प्रमुख

एसपी ने ये भी बताया कि मौके से 6 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें महिलाएं भी हैं। ये नक्सली प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) से संबंधित थे। नक्सलियों के हथियार भी बरामद हो गए हैं।

बता दें कि आंध्र प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। अब तक कई बड़े नक्सली मारे जा चुके हैं और कई ने सरेंडर किया है। इसलिए नक्सली संगठन बौखलाए हुए हैं और सुरक्षाबलों के खिलाफ साजिश रचते रहते हैं। हालांकि जवानों की मुस्तैदी की वजह से नक्सलियों के नापाक मंसूबे कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें