
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्र-शासित प्रदेशों में मतदान जारी है। जिसमें कुल 91 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसबार कमोबेश सभी राज्यों में मतदाताओं में जोश दिख रहा है। यही वजह है कि मतदान प्रतिशत काफी अच्छा रहने के आसार हैं। अब जान लेते हैं कि इन राज्यों में पहले चरण के लिए अब तक कितनी वोटिंग हुई है।
दोपहर 3 बजे तक मतदान का अपडेट:
- उत्तर प्रदेश में 51%,
- बंगाल में 70%
- बिहार में 42%
- उत्तराखंड में 46%
- तेलंगाना में 49%
- असम में 50%
- मणिपुर में 68.9%
- मिजोरम में 55%
- नगालैंड में 68%
- मेघालय में 55%
- त्रिपुरा में 69%
- लक्षद्वीप में 51%
- महाराष्ट्र में 46%
- जम्मू कश्मीर में 46%
- आंध्र प्रदेश में 55%
- सिक्किम में 55%
- अरुणाचल प्रदेश में 51%
वहीं छत्तीगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट 44.9 फीसदी मतदान हुआ है। दंतेवाड़ा, कोटा, बीजपुर, नारायणपुर इन 4 विधानसभा इलाकों में 3 बजे तक मतदान होना था। वहीं, जगदलपुर, बस्तर, चित्रकूट और कोंडागांव सीट पर शाम 5 बजे तक मतदान चला।
पहले चरण के चुनावी दंगल में कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं। 14 करोड़ 20 लाख, 54 हजार, 978 मतदाता इनका फैसला करेंगे। इनमें 7 करोड़ 21 लाख पुरुष मतदाता और 6 करोड़ 98 लाख महिला मतदाता हैं। इनके लिए 1.70 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App