Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड पुलिस ने एक साथ दो फ्रंटों पर हासिल की सफलता, कोरोना नियमों की निगरानी के अलावा नक्सलियों पर भी कसी नकेल

कोविड़ महामारी के दौरान भी झारखंड पुलिस का माओवादियों (Maoists) के खिलाफ अभियान जारी रहा। झारखंड पुलिस शहर व बाजार में शारीरिक दूरी का पालन कराने, विधि व्यवस्था संभालने, सामुदायिक किचन चलाने में व्यस्त रही, उतनी ही शिद्दत से माओवादियों (Maoists) के विरुद्ध अभियान भी चलाती रही। परिणामस्वरूप पुलिस को खूब सफलताएं भी मिलीं।

पाकिस्तानी लॉन्चिंग पैड्स से आतंकवादी नदारद, भारतीय सेना की खौफ से संगठन छोड़ भाग रहे आतंकी

जनवरी 2020 से 31 जुलाई 2021 तक कुल 688 माओवादियों (Maoists) को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस एनकाउंटर में 18 माओवादी मारे भी गए और 25 माओवादियों ने पुलिस के सामने सरेंडर (Surrender) भी कर दिया। साथ ही पुलिस ने माओवादियों के पास से लेवी-रंगदारी के 37.17 लाख रुपये भी बरामद किये।

पिछले 7 साल के भीतर माओवादियों (Maoists) के खिलाफ पुलिस के अभियान असर पड़ा है। साल 2014 से ही माओवादियों के खिलाफ पुलिस की दबिश जारी है। जनवरी 2014 से 31 जुलाई 2021 तक राज्य में पुलिस ने 3538 माओवादियों को पकड़ा और 123 माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया। इस समयावधि में 164 माओवादियों ने सरेंडर (Surrender) भी किया। माओवादियों के पास से पुलिस ने इस दौरान छह करोड़, 40 लाख 27 हजार रुपयों की भी बरामदगी की, पुलिस के लूटे गए 277 हथियारों को भी जब्त किया गया।

झारखंड पुलिस ने जनवरी 2014 से अभी तक राज्य में जिन 3538 माओवादियों को गिरफ्तार किया है, उनमें 25 लाख के इनामी 7 स्पेशल एरिया कमेटी (सैक) सदस्य, 10 लाख के इनामी 39 जोनल कमांडर, 15 लाख के इनामी 02 रिजनल कमांडर, पांच लाख के इनामी 78 सब जोनल कमांडर व 2 लाख रुपये के इनामी 148 एरिया कमांडर रैंक के माओवादी भी शामिल हैं। वहीं सरेंडर (Surrender) करने वाले 164 माओवादियों (Maoists) में 04 सैक, 10 जोनल कमांडर, छह रिजनल कमांडर, 35 सब जोनल कमांडर व 22 एरिया कमांडर शामिल हैं।