Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

बिहार: रोहतास जिले में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, कई कांडों का वांटेड नक्सली कामता गिरफ्तार

बिहार के रोहतास जिले के रोहतास थानाक्षेत्र में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों की संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात नक्सली कामता (Naxali Kamta Yadav) गिरफ्तार किया गया है। 

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन लाख का इनामी नक्सली ढेर

जिले के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के अनुसार, खूफिया सूत्रों से मिली जानकारी के बाद पुलिस और एसएसबी के जवानों की संयुक्त टीम को शहर में कुख्यात नक्सली की छानबीन के लिए भेजा गया था। इसी दौरान एक घर में छिपे हुये नक्सली को धर दबोचा। जिसकी पहचान कई नक्सल कांडों का वांछित कामता यादव (Naxali Kamta Yadav) के तौर पर हुई।

गिरफ्तार नक्सली कामता यादव (Naxali Kamta Yadav) के खिलाफ कांड संख्या 10/2006 और 20/2010 जिले में दर्ज है। वहीं इस सर्च अभियान को एसएसबी (सहायक) अभिषेक कुमार के अगुवाई में की गई, जिसमें रोहतास थानाध्यक्ष सुबोध कुमार व अन्य पुलिस टीम मौजूद थे।