Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली, महिला उग्रवादी और उसका एक साथी गिरफ्तार

गिरफ्तार महिला उग्रवादी (Militant) की तलाशी के दौरान पुलिस को नेपाली करेंसी के साथ कुल 24 हजार 5 सौ रुपए बरामद हुए हैं। उसके पास से कई मोबाइल, आधार कार्ड, वोटर कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

लातेहार: झारखंड पुलिस राज्य में सुरक्षा कायम करने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इस बीच लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक महिला उग्रवादी (Militant) प्रियंका देवी उर्फ सुषमा देवी और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई लातेहार सदर थानाक्षेत्र के चटनाही के पास की गई है।

गिरफ्तार महिला उग्रवादी (Militant) की तलाशी के दौरान पुलिस को नेपाली करेंसी के साथ कुल 24 हजार 5 सौ रुपए बरामद हुए हैं। उसके पास से कई मोबाइल, आधार कार्ड, वोटर कार्ड भी बरामद किए गए हैं। महिला उग्रवादी के दूसरे साथी की पहचान कमलेश यादव के रूप में हुई है, वह लातेहार जिले के डुरूआ का निवासी है।

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लखवी पाकिस्तान में गिरफ्तार

एसडीपीओ वीरेंद्र राम ने बताया कि उग्रवादी, टीएसपीसी संगठन के सब-जोनल कमांडर बिराज जी के निर्देश पर लेवी वसूली करने पहुंचे थे। इसकी जानकारी एसपी को मिली, जिसके बाद छापेमारी टीम चटनाही पहुंची। यहां 2 लोगों को संदिग्ध हालात में पाया गया। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने ये भी बताया कि ये महिला उग्रवादी, पहले नक्सलियों के साथ रहकर अपना काम कर रही थी। इसके खिलाफ लातेहार और चतरा में कई मामले दर्ज हैं। हालांकि उससे पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। कार्रवाई जारी है।