इस घटना को नक्सलियों (Naxalites) ने दंतेवाड़ा के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में अंजाम दिया है। नक्सली मड़ गादम के बड़े गाटव निवासी लखमा कवासी को मंगलवार देर रात उठा ले गए थे।
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों (Naxalites) ने एक घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। यहां सरेंडर करने वाले एक नक्सली के पिता लखमा कवासी की नक्सलियों ने हत्या कर दी है।
नक्सलियों का मन केवल इतने से ही नहीं भरा, उन्होंने लखमा कवासी के शव को दफना भी दिया। जिसके बाद पुलिस जंगलों में उन्हें ढूंढती रही। इस दौरान पुलिस को जंगलों में नक्सलियों के पर्चे भी मिले। जिसमें नक्सलियों ने लखमा की हत्या की बात लिखी थी।
20 घंटे मशक्कत के बाद पुलिस लखमा के शव को ढूंढ सकी और उनका शव बाहर निकाला गया। इस घटना को नक्सलियों (Naxalites) ने दंतेवाड़ा के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में अंजाम दिया है।
Coronavirus: देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में आए 16,738 नए केस
नक्सली मड़ गादम के बड़े गाटव निवासी लखमा कवासी को मंगलवार देर रात उठा ले गए थे। इसके बाद गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई। बुधवार देर शाम उनका शव बरामद हुआ।
बता दें कि बीती 1 जनवरी को लखमा कवासी के बेटे जोगा कवासी ने सरेंडर किया था, इसके बाद से नक्सली बौखलाए हुए थे।
नक्सलियों ने साथी नक्सली के सरेंडर करने के बाद उससे बदला लेने की ठानी और उसके बूढ़े पिता की हत्या कर दी।