Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: बीजापुर में 3 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, कई मामलों में था शामिल

नक्सली (Naxalite) ने सीआरपीएफ के आईजी कोमल सिंह, बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप और कमांडेंट 85वीं वाहिनी यादवेंद्र सिंह के सामने सरेंडर किया है।

छत्तीसगढ़: राज्य में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच बीजापुर में सोमवार को नक्सली संगठन के एक डिप्टी कमांडर ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सली लक्ष्मण हेमला पर 3 लाख रुपए का इनाम था।

कहा जा रहा है कि ये नक्सली (Naxalite), संगठन की विचारधारा से परेशान हो गया था। इसलिए सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर उसने सरेंडर किया।

नक्सली (Naxalite) ने सीआरपीएफ के आईजी कोमल सिंह, बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप और कमांडेंट 85वीं वाहिनी यादवेंद्र सिंह के सामने सरेंडर किया है।

बिहार: नीतीश कुमार ने सातवीं बार CM पद की शपथ ली, तारकिशोर और रेणु देवी बने डिप्टी सीएम

नक्सली लक्ष्मण हेमला पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी के भैरमगढ़ एरिया कमेटी में डिप्टी कमांडर था। सरेंडर करने के बाद उसे पुनर्वास नीति के तहत 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है।

नक्सली लक्ष्मण हेमला साल 2012 में भैरमगढ़ एरिया कमेटी में PLGA सदस्य के रूप भर्ती हुआ था और इसके बाद से वह लगातार सक्रिय था। कई मामलों में उसकी खोज की जा रही थी।