Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

12 जवानों की हत्या का मामला है दर्ज, पुलिस पर हमला कर हथियार लूटने वाले नक्सली ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सरकार की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर एक इनामी नक्सली कमांडर (Naxali Commander) ने सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कमांडर का नाम सोमू है। उसने बीजापुर एसपी के सामने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सली 2009 में ओडिशा नयागढ़ ट्रेनिंग हेड क्वार्टर में हुए नक्सली हमले में शामिल था।

12 जवानों की हत्या के आरोपी नक्सली ने किया सरेंडर।

बता दें कि नक्सलियों ने साल 2009 में ओडिशा के नयागढ़ ट्रेनिंग हेड क्वार्टर पर हमला किया था। वहां से नक्सली एक लाख राउंड मैगजीन और कई दर्जन राइफल और 9 गाड़ियां लूट कर ले गए थे। इस हमले में सोमू भी शामिल था। इसके अलावा नक्सली कमांडर (Naxali Commander) सोमू और भी कई संगीन नक्सली वारदातों में शामिल था। सोमू पर 12 पुलिस जवानों के हत्या का मामला भी दर्ज है।

नक्सली कमांडर (Naxali Commander) सोमू पर प्रशासन की ओर से 8 लाख का इनाम घोषित था। जानकारी के मुताबिक, सोमू नक्सली संगठन में डॉक्टरी का भी काम करता था। वह मुठभेड़ में घायल नक्सलियों का इलाज करता था। इसके अलावा वह अन्य नक्सलियों को ट्रेनिंग भी देता था। बता दें कि सरकार की आत्मसमर्पण नीतियों का बहुत ही सकारात्मक असर हो रहा है। इससे प्रभावित होकर नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं।

दिल्ली दंगे का ‘पाक कनेक्शन’, ISI के विदेशी हैंडलर ने आपत्तिजनक पोस्ट कर भड़काया दंगा

इससे पहले, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में कुख्यात इनामी नक्सली कमांडर (Naxali Commander) विलास उर्फ दसरू कोल्हा (Naxali Vilas Kolha) ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस खूंखार नक्सली ने AK47 और कारतूस के साथ आत्मसमर्पण किया। बता दें कि विलास कोल्हा उत्तर गढ़चिरौली विभाग का कमांडर इन चीफ था।

विलास कोल्हा पर 147 मामले दर्ज हैं, जिसमें 30 मामले हत्या के और 40 मामले पुलिस के साथ मुठभेड़ के हैं। मरकेगाव और हत्तीगोटा भुसुरंग विस्फोट में विलास कोल्हाका हाथ था। इस नक्सली (Naxali) हमले में 29 जवान शहीद हुए थे। 1 मई, 2019 को कुरखेडा में हुए ब्लास्ट में भी विलास कोल्हा का हाथ था। इस हमले में 16 पुलिस जवान शहीद हुए थे।उस पर 9.50 लाख का इनाम घोषित था।

पढ़ें: पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगा नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की कर दी हत्या