Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: रांची में पुलिस के सामने तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर, सरकार के पुनर्वास नीति का मिलेगा लाभ

झारखंड के रांची जिले में तीन मोस्टवांटेड नक्सलियों (Naxalites) ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। इन तीनों को राज्य सरकार के पुनर्वास नीति योजना के तहत सामान्य जीवन यापन के लिए मदद की जायेगी।

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच मुठभेड़, पांच लाख का ये इनामी नक्सली ढेर

पुलिस अधिकारी के अनुसार, नक्सलियों (Naxalites) ने रांची रेंज के आईजी अमोल बी होमकर और डीआईजी पंकज कंबोज की मौजूदगी में हथियार डाले।

झारखंड पुलिस के मुताबिक, माओवादी सेंट्रल कमेटी का एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा के मारक दस्ते का एरिया कमांडर सूरज मुंडा और उसकी पत्नी गीता मुंडा के साथ एरिया कमांडर बैलून सरदार ने हथियार डाल दिये हैं।