Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Jharkhand: गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बाबूलाल मरांडी के बेटे की हत्या में शामिल नक्सली गिरफ्तार

गिरफ्तार नक्सली कोल्हा यादव।

गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) कोल्हा यादव चरकापत्थर थाना इलाके का रहने वाला है। भेलवाघाटी के थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) को नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। बहुचर्चित चिलखारी नरसंहार (Chilkari Massacre) में आरोपी नक्सली (Naxalite) कोल्हा यादव को गिरिडीह की भेलवाघाटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भेलवाघाटी थाना पुलिस ने इस हार्डकोर नक्सली को उसके बिशनपुर गांव स्थित उसके घर से ही दबोचा है।

कोल्हा यादव 11 अप्रैल की रात अपने घर पर ही था। इसी दौरान भेलवाघाटी थाना पुलिस ने चरकापत्थर थाना पुलिस के सहयोग से उसे उसके घर से गिरफ्तार किया।

Jharkhand: सीमाई इलाके के ईंट भट्टा पर नक्सलियों ने जमकर मचाया उत्पात, पुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए भागे

जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व पुलिस टीम ने चरकापत्थर में छापेमारी कर हार्डकोर नक्सली कोल्हा यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली कोल्हा यादव चरकापत्थर थाना इलाके का रहने वाला है।

भेलवाघाटी के थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। थाना प्रभारी के मुताबिक, चिलखारी नरसंहार की घटना में नामजद नक्सली कोल्हा यादव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है। नरसंहार के बाद से ही कोल्हा यादव फरार था।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में DRDO आया सामने, उठाएगा ये बड़ा कदम

गौरतलब है कि 26 अक्टूबर, 2007 को भाकपा माओवादियों के द्वारा नरसंहार की घटना को अंजाम दिया गया था। इसमें झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) के बेटे अनूप मरांडी (Anup Marandi) समेत कुल 20 लोग मारे गए थे। उमवि चिलखरियोडीह स्थित फुटबॉल मैदान पर तूफान स्पॉटिंग क्लब चिलखारी के द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता के समापन के दिन पर फुटबॉल मैदान के बगल में आदिवासी जतरा कार्यक्रम ‘सोरेन ओपेरा’ का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान आधी रात में भाकपा माओवादियों ने कार्यक्रम स्थल को कब्जे में ले लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर नरसंहार की घटना को अंजाम दिया गया था।

गिरफ्तार नक्सली जमुई-गिरिडीह के जोनल कमांडर चिराग दा के दस्ते का सक्रिय नक्सली बताया जा रहा है। कोल्हा यादव पर जहां जमुई जिले के कई थानों में नक्सली कांड के कई केस दर्ज है। वहीं गिरिडीह के भेलवाघाटी थाना में चिलखारी नरसंहार का थाना कांड संख्या 166/07 और बाशो शाव हत्याकांड का 167/ 08 दर्ज हैं।

ये भी देखें-

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल वह संगठन में हथियार मुहैया कराने का काम कर रहा था। कई संगीम नक्सली वारदातों में शामिल कोल्हा यादव दोनों जिलों की पुलि के लिए का सिरदर्द बना हुआ था। लिहाजा, इसकी गिरफ्तारी को दोनों जिले की पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है। भेलवाघाटी थाना में इस हार्डकोर माओवादी से पूछताछ किया जा रहा है।