Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तेलंगाना बॉर्डर के पास से दो टॉप माओवादियों को धर-दबोचा

प्रतिकात्मक तस्वीर II Pic Credit @India Today

छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों (Maoists) को हिरासत में लिया है। जिले के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने छानबीन के दौरान दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एक लाख के इनामी समेत 2 नक्सली गिरफ्तार

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दो माओवादी वेट्टी हुंगा उर्फ कैलाश (30) और कुंजाम हड़मा (29) को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी उस समय हुई जब मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त टीम को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर गश्त के लिए रवाना किया गया था। जहां छानबीन के दौरान सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों (Maoists) को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, माओवादी वेट्टी हुंगा माओवादियों (Maoists) की जनताना स्कूल में शिक्षक था। वहीं कुंजाम हड़मा मिलिशिया प्लाटून का सदस्य है। गिरफ्तार माओवादियों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला, हत्या और हत्या का प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं।