Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Kargil War: …जब सेना को पाकिस्तान के कारगिल पर कब्जा कर लेने की खबर मिली, जानें फिर क्या हुआ

Kargil War: कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच मई और जुलाई, 1999 के बीच लड़ा गया। इस युद्ध में भारतीय सेना (Indian Army) ने ऐसा पराक्रम दिखाया था जिसे यादकर दुश्मन देश आज भी कांप उठता होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में लड़ा गया कारगिल युद्ध (Kargil War) को दोनों देशों के बीच अबतक का सबसे भीषण युद्ध कहा जाता है। इस युद्ध में भारतीय सेना (Indian Army) ने ऐसा पराक्रम दिखाया था जिसे यादकर दुश्मन देश आज भी कांप उठता होगा।

कारगिल हिमालय पर है जो श्रीनगर से 215 किलोमीटर की दूरी पर है। यह हिस्सा जोजिला पास बंद होने की वजह से करीब 7 महीने देश से अलग रहता है। भारत-पाक सीमा से सटे कारगिल क्षेत्रों में सर्दियों कड़ाके की ठंड पड़ती है।

Jammu-Kashmir: अनंतनाग से लश्कर का आतंकी गिरफ्तार, हाल ही में आतंकी संगठन में हुआ था शामिल

दोनों देश हमेशा की तरह इस दौरान अपनी सेनाएं पीछे हटा लेते हैं। पर साल 1999 में भारत ने तो ऐसा किया पर पाकिस्तान ने ऐसा नहीं किया। पाकिस्तान ने कारगिल के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण जगहों पर कब्जा कर लिया। शिमला समझौते के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच 1972 में एग्रीमेंट हुआ था।

बीजापुर: नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या की, बीते एक महीने में 20 लोगों को उतार चुके हैं मौत के घाट

समझौते में तय हुआ था कि विंटर सीजन में दोनों देशों की सेनाएं एलओसी पर पीछे हट जाएंगी। पाकिस्तान ने 1999 में ऐसा नहीं किया, बल्कि भारत की 400 पोस्ट पर कब्जा जमा लिया था। इसके बाद जैसे ही भारत सरकार और सेना को इसकी जानकारी मिली ‘ऑपरेशन विजय’ लॉन्च कर दिया गया।

कारगिल युद्ध (Kargil War) को ‘ऑपरेशन विजय’ के नाम से भी जाना जाता है। ये युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच मई और जुलाई, 1999 के बीच लड़ा गया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में जीत हासिल कर वहां झंडा फहराया था।

ये भी देखें-

पाक सेना के कब्जा जमाते ही भारतीय सेना (Indian Arny) को एक चरवाह ने घुसपैठ की जानकारी दी थी। इसके बाद भारतीय सेना हरकत में आई।