बीजापुर: नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या की, बीते एक महीने में 20 लोगों को उतार चुके हैं मौत के घाट

बीजापुर में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी है। मारे गए दोनों ग्रामीण, पंचायत के प्रतिनिधि रहे हैं। इनमें से एक पूर्व उप सरपंच था और एक पंच था।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों (Naxalites) ने आतंक फैला रखा है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे तमाम अभियानों के बावजूद उन पर नकेल नहीं कसी जा सकी है।

बीजापुर में नक्सलियों (Naxalites) ने 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी है। मारे गए दोनों ग्रामीण, पंचायत के प्रतिनिधि रहे हैं। इनमें से एक पूर्व उप सरपंच था और एक पंच था। कहा जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की ओर से जो अभियान चलाया जा रहा है, उससे नक्सली बौखलाए हुए हैं और आम ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- COVID-19: देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 63 लाख के पार, 24 घंटे में आए 86,821 नए मामले

नक्सलियों ने जिन ग्रामीणों की हत्या की है, उन पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने परिजनों के सामने ही ग्रामीणों की हत्या की। एसपी कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है।

मृतकों का नाम धनीराम कोरसा और गोपाल कुडियम गोंगला है। नक्सली रात में इन दोनों के घर गए थे और परिजनों के सामने ही उन्हें मार दिया। मामला जांगला थाना क्षेत्र के बरदेला व गोंगला गांव का है।

बता दें कि बीजापुर में बीते एक महीने में नक्सलियों ने 20 लोगों की हत्या की है। मृतकों में वन विभाग के अधिकारी, पुलिस के एसआई और ग्रामीण शामिल हैं।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें