Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

नक्सलियों ने किया हजारीबाग जिले में हमला, गांव वालों ने डटकर किया सामना

झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। ताजा मामला हजारीबाग जिले का है, यहां के चुरचू प्रखंड के चरही कोयलांचल क्षेत्र के फुसरी गांव में बीती रात करीब 11 बजे आधा दर्जन हथियारबंद नक्सलियों (Naxalites) ने हमला किया है। ये हमला रैयत विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष राम किशोर मुर्मू के यहां हुआ है। हालांकि गनीमत ये रही कि इस दौरान ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और हमला करने वाले नक्सलियों (Naxalites) में से एक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।