Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस और राज्य सरकार ने छेड़ी जंग, 6 नक्सलियों पर रखा इनाम

सांकेतिक तस्वीर।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 279 नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ पुरस्कार घोषित किया जा चुका है। जानकारों का कहना है कि अब तक 106 नक्सली या तो गिरफ्तार हो चुके हैं या आत्मसमर्पण कर चुके हैं या पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।

झारखंड: राज्य में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में कई नक्सली अंडरग्राउंड हो गए हैं और पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

राज्य के 6 कुख्यात नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ पुलिस और राज्य सरकार ने इनाम घोषित किया है। ये नक्सली इस समय फरार चल रहे हैं।

इन नक्सलियों में पीएलएफआई और भाकपा माओवादी के सदस्य हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने 120 नक्सलियों के खिलाफ इनाम घोषित किया था, लेकिन अब नए सिरे से नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। इसे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 279 नक्सलियों के खिलाफ पुरस्कार घोषित किया जा चुका है। जानकारों का कहना है कि अब तक 106 नक्सली या तो गिरफ्तार हो चुके हैं या आत्मसमर्पण कर चुके हैं या पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।

Coronavirus Updates: देश में संक्रमितों की संख्या 92 लाख के पार, दिल्ली में खौफनाक हुए हालात

वहीं 173 नक्सलियों के खिलाफ पुरस्कार की घोषणा पहले ही हो चुकी है। बता दें कि नक्सलियों पर इनाम की घोषणा की वैधता 2 साल होती है, इसके बाद नए सिरे से इनाम की राशि की घोषणा होती है।

जानकारों के मुताबिक, 5,00,000 रुपए तक के पुरस्कार की घोषणा का अधिकार फिलहाल डीजीपी और 2, 00, 000 रुपए तक के पुरस्कार की घोषणा संबंधित एसपी कर सकते हैं। वहीं 5, 00, 000 से ज्यादा के पुरस्कार की घोषणा राज्य सरकार करती है।

डीजीपी कार्यालय रांची द्वारा 6 नए नक्सली और उग्रवादियों पर नए पुरस्कार की घोषणा की गई है।
इसमें गिरिडीह जिले में खुखरा थाना क्षेत्र के रहने वाले भाकपा माओवादी सदस्य कार्तिक महतो के ऊपर एक लाख, गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के भाकपा माओवादी आमोद मोदक के ऊपर एक लाख , पुनई उरांव के ऊपर दो लाख, नागेश्वर गंझू के ऊपर पांच लाख, सहदेव महतो उर्फ सुभाष के ऊपर पांच लाख, गणेश भारती उर्फ प्रेम भुइया के ऊपर 15 लाख का इनाम घोषित किया गया है।