Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: लोहरदगा में नक्सलियों ने मचाया तांडव, पुल निर्माण में लगे पोकलेन में लगाई आग

इस घटना को कुख्यात नक्सली रविंद्र गंजू के इशारे पर उसके गुर्गों (Naxalites) ने अंजाम दिया है। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

झारखंड: राज्य में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच लोहरदगा में नक्सलियों के तांडव की खबर सामने आई है।

लोहरदगा में नक्सलियों (Naxalites) ने लेवी नहीं दिए जाने के कारण निर्माण कंपनी के एक पोकलेन को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना को कुख्यात नक्सली रविंद्र गंजू के इशारे पर उसके गुर्गों ने अंजाम दिया है। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आए 200 आतंकी ढेर, सुरक्षाबल दे रहे मुंहतोड़ जवाब

घटना लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के ओनेगढ़ा में करीब 5 बजे हुई। हथियारबंद नक्सलियों ने मजदूरों को बंधक बना लिया और निर्माण कार्य के दौरान मौजूद मुंशी विक्की की जमकर पिटाई की। इसके बाद नक्सलियों ने पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया।

बता दें कि निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने नक्सलियों को लेवी का पैसा नहीं चुकाया था, इसलिए नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि इस समय लोहरदगा जिले के कई थाना क्षेत्रों में 15 लाख के इनामी नक्सली रविंद्र गंजू दस्ते के नक्सलियों की सक्रियता बढ़ गई है। ऐसे में देखना ये होगा कि पुलिस कब तक इस नक्सलियों पर काबू पाती है।