Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: नक्सलियों पर कसी गई नकेल, 40 को भेजा गया जेल, कई ने किया सरेंडर

सांकेतिक तस्वीर

साल की शुरुआत में ही नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दिया है और लगभग 40 नक्सलियों को जेल की सलाखों के अंदर पहुंचा दिया है। वहीं कुछ बड़े इनामी नक्सलियों ने सरेंडर भी किया।

रांची: झारखंड पुलिस ने नक्सलियों (Naxalites) पर नकेल कस दी है। नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कोरोनाकाल में भी जहां नक्सलियों ने घटनाओं को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ी, वहीं पुलिस ने उन्हें खूब सबक सिखाया और कई बड़े नक्सलियों को धर दबोचा।

कोरोना की वजह से जंगल में रहने वाले कई नक्सलियों (Naxalites) की हालत बिगड़ गई, जिसकी वजह से उन्हें शहर का रुख अख्तियार करना पड़ा।

नक्सलियों ने रांची, धनबाद, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह और कोडरमा सहित कई जिलों में घटनाओं को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ ने भी उनके खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा।

साल की शुरुआत में ही नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दिया है और लगभग 40 नक्सलियों को जेल की सलाखों के अंदर पहुंचा दिया है। वहीं कुछ बड़े इनामी नक्सलियों ने सरेंडर भी किया।

चीन के इशारे पर भारत में आतंकी हमले की फिराक में पाकिस्तान, लश्कर और जैश के आतंकियों को मिला हमले का फरमान

गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में एक सब जोनल और एक जोनल कमांडर है। झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ सबसे ज्यादा लातेहार और गिरिडीह जिले में सफलता मिली है।

बता दें कि इस दौरान पुलिस ने नक्सलियों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए। इसके अलावा लेवी का 6 लाख रुपए भी जब्त किया गया। जिन नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनकी डिटेल्स कुछ इस तरह है।

– रांची की बात की जाए तो पीएलएफआई सहित कई संगठनों के नक्सलियों को पुलिस ने जेल भेजा है।
– गिरिडीह पुलिस ने भेलवाघाटी से 24 अप्रैल 2020 को सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया।
– गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ की कड़ी मेहनत के बाद 1 जून 2020 को नक्सली संगठन में सक्रिय राकेश मरांडी को भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के कुलमुंगरी के जंगल से गिरफ्तार किया।
– जुलाई में नक्सली तूफान मान जी को पीरटांड के मांझी डी से गिरफ्तार किया गया।
– 24 जुलाई 2020 को भाकपा माओवादी संगठन के एरिया कमांडर सुनीता और कौशल्या को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
– 8 अक्टूबर 2020 को एक लाख का इनामी नक्सली मनोज राय गिरफ्तार हुआ।
– साल के अंत में गिरिडीह पुलिस ने 3 इनामी नक्सलियों सहित 3 अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इसमें 10-10 लाख के 3 इनामी नक्सली प्रशांत मांझी, उसकी पत्नी और सुधीर किस्कू उर्फ सुलेमान हांसदा शामिल है। इसके अलावा रंजीत टूडू, छोटेलाल हांसदा और उज्जवल गंजू नाम के नक्सलियों को भी गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया।