Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: बूढ़ा पहाड़ से गायब है 25 लाख का इनामी नक्सली उमेश यादव उर्फ विमल, कर सकता है सरेंडर!

सांकेतिक तस्वीर।

खबर मिली है कि नक्सली संगठन ने विमल (Umesh Yadav alias Vimal) की पॉवर को कम करने की कोशिश की थी और उसके हथियार भी उससे छीन लिए थे। जिसके बाद से विमल बूढ़ा पहाड़ से गायब है और सरेंडर कर सकता है।

रांची: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस वजह से भारी संख्या में नक्सली सरेंडर कर रहे हैं और मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कुख्यात नक्सली महाराज प्रमाणिक के सरेंडर करने की खबरों के बाद 25 लाख का इनामी नक्सली उमेश यादव उर्फ विमल (Umesh Yadav alias Vimal) भी सरेंडर कर सकता है।

वह कई दिनों से बूढ़ा पहाड़ से गायब है। बता दें कि बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों का सुरक्षित गढ़ माना जाता है और इसे बनाने में विमल का अहम हाथ था।

झारखंड: नक्सली एसपीओ को बना सकते हैं निशाना, अलर्ट जारी

खबर मिली है कि नक्सली संगठन ने विमल (Umesh Yadav alias Vimal) की पॉवर को कम करने की कोशिश की थी और उसके हथियार भी उससे छीन लिए थे। जिसके बाद से विमल बूढ़ा पहाड़ से गायब है और सरेंडर कर सकता है।

कहा जाता है कि विमल 52 किलोमीटर में फैले जंगल से पूरी तरह वाकिफ है और वह कई नक्सली घटनाओं का मास्टरमाइंड है। बता दें कि साल 2018 में एक करोड़ के इनामी नक्सली अरविंद की मौत के बाद बूढ़ा पहाड़ की कमान विमल को मिल गई थी।