Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: पुलिसवालों का चहेता है ये पूर्व नक्सली, पहले बरसाता था गोलियां, अब सिलता है जवानों की वर्दी

रामपोदो लोहरा

रामपोदो (Rampodo Lohra) पहले नक्सलियों (Naxalites) के लिए वर्दी सिलते थे, लेकिन सरेंडर करने के बाद अब वह पुलिस की वर्दी सिलते हैं। एक दौर था, जब रामपोदो के हाथ गोलियां बरसाते थे, लेकिन अब वर्दी सिलते हैं।

रांची: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इस बीच एक पॉजिटव खबर सामने आई है। ये खबर उस नक्सली के बारे में है, जो कभी पुलिस पर गोलियां बरसाता था, लेकिन अब पुलिसवालों की वर्दी सिलता है।

इस शख्स का नाम रामपोदो लोहरा (Rampodo Lohra) है। 2013 से पहले तक वह एक नक्सली (Naxalites) थे, लेकिन 2013 में उन्होंने ऑपरेशन ‘नई दिशाएं’ के तहत पुलिस के सामने सरेंडर किया और हिंसा का रास्ता पूरी तरह छोड़ दिया। उन्हें पुनर्वास नीति के तहत प्रशासन द्वारा कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं।

रामपोदो (Rampodo Lohra) पहले नक्सलियों के लिए वर्दी सिलते थे, लेकिन सरेंडर करने के बाद अब वह पुलिस की वर्दी सिलते हैं। एक दौर था, जब रामपोदो के हाथ गोलियां बरसाते थे, लेकिन अब वर्दी सिलते हैं।

छत्तीसगढ़: बस्तर और दंतेवाड़ा में बर्ड फ्लू की दस्तक, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

रामपोदो लोहरा कुंदन पाहन दस्ते के सक्रिय सदस्य थे। लेकिन जब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ तो वह मुख्यधारा में लौट आया। अब वह रांची की पुलिसलाइन में पुलिस के जवानों के लिए वर्दी सिलता है।

रामपोदो अब सारे नक्सलियों से अपील करता है कि वे मुख्यधारा में वापस लौट आएं, और एक आम जीवन जिएं।