Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: PLFI के 2 नक्सली गिरफ्तार, हथियार और नक्सली सामान बरामद

सांकेतिक तस्वीर

गिरफ्तार पीएलएफआइ नक्सलियों (Naxalites) की पहचान 31 साल के सिरका तोपनो और 32 साल के प्रभुसहाय पूर्ति के रूप में हुई है। खबर की पुष्टि चक्रधरपुर के एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा ने की है। 

चक्रधरपुर: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इसी बीच खबर मिली है कि नक्सली संगठन PLFI को बड़ा झटका लगा है। कोल्‍हान के चक्रधरपुर अनुमंडल के टैबो थाना क्षेत्र में लोवाहातु जंगल के आसपास चाईबासा पुलिस ने 2 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस खबर की पुष्टि चक्रधरपुर के एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा ने की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पीएलएफआइ नक्सलियों की पहचान 31 साल के सिरका तोपनो और 32 साल के प्रभुसहाय पूर्ति के रूप में हुई है।

पाकिस्तान सरकार को कोर्ट ने लगाई लताड़, कहा- आतंकी मसूद को 18 जनवरी तक गिरफ्तार करो

नक्सली सिरका तोपनो थाना टैबो के पिंगु और नक्सली प्रभु सहाय लोवाहातु थाना के टैबो का रहने वाला है। उनके पास से हथियार, मोटरसाइकिल समेत कई नक्सली सामग्री बरामद हुई है।

बता दें कि झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के तहत अब तक कई बड़े नक्सली मारे जा चुके हैं और कई ने सरेंडर किया है। मारे गए नक्सलियों में कई इनामी नक्सली भी शामिल है। यही वजह है कि नक्सलियों और उनके संगठन की कमर टूट गई है।