Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: विस्फोटक डिफ्यूज करने के दौरान धमाका, एक जवान घायल, नक्सलियों ने किया था प्लांट

बुधवार सुबह नक्सलियों (Naxalites) द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर IED को डिफ्यूज करते समय CAF का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यही वजह है कि नक्सली बौखलाए हुए हैं और सुरक्षाबलों पर हमला करने की साजिश रचते रहते हैं।

ताजा मामला नक्सल प्रभावित बीजापुर का है। यहां बुधवार सुबह नक्सलियों (Naxalites) द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर IED को डिफ्यूज करते समय CAF का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया।

इस मामले की पुष्टि SP कमल लोचन कश्यप ने की है। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है। यहां जवान सड़क सुरक्षा के लिए गश्त कर रहे थे।

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में खूब दिख रहा है लोन वर्राटू अभियान का असर, 7 लाख के इनामी सहित 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर

मिली जानकारी के मुताबिक, DRG और छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल (CAF) के जवान बुधवार सुबह करीब 8 बजे सड़क सुरक्षा के लिए निकले थे। इसी दौरान बुरजी और पुसनार के बीच उन्हें सड़क पर प्रेशर IED मिला। इसे डिफ्यूज करने के दौरान धमाका हो गया और इसकी चपेट में आकर CAF जवान रितेश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को हेलिकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है।

बता दें कि इससे पहले जवानों को बासागुड़ा में भी 5 किलो का टिफिन बम बरामद हुआ था। इसे रोड से 50 मीटर अंदर प्लांट किया गया था। हालांकि जवानों ने इसे डिफ्यूज कर दिया था।