Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: पिता का क्रियाकर्म करने आए थे सिपाही, नक्सलियों ने कर दिया हमला, फिर…

सांकेतिक तस्वीर।

Naxalite Attack: घटना में जवानों को चोट लगी है और उन्हें कोण्टा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एसपी शलभ सिन्हा ने जानकारी दी है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने 2 आरक्षकों पर हमला (Naxalite Attack) कर दिया। ये दोनों आरक्षक अपने पिता के क्रियाकर्म में गए थे। हालांकि जवानों और ग्रामीणों ने नक्सलियों का डटकर सामना किया और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया।

जवानों ने नक्सलियों से देसी पिस्टल और अन्य सामान बरामद कर लिया है। मामला एर्राबोर थाना क्षेत्र का है। दरअसल कोंगडम गांव में आरक्षक रमेश और कन्ना अपने पिता के क्रियाकर्म पर गए हुए थे।

क्रियाकर्म के दौरान ही आधा दर्जन नक्सली आए और दोनों पर हमला कर दिया। इसके बाद जवानों ने भी नक्सलियों का डटकर सामना किया और उन्हें भगा दिया।

ये भी पढ़ें- Coronavirus Updates: देश में कोरोना के मामले हुए 68 लाख के पार, 24 घंटे में आए 78,524 नए केस

घटना में जवानों को चोट लगी है और उन्हें कोण्टा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एसपी शलभ सिन्हा ने जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने आरक्षकों की मदद की, जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई। ये बस्तर के लिए अच्छा संदेश है। दोनों जवान अब ठीक हैं। नक्सलियों को गंभीर नुकसान हुआ है।

ये भी देखें-