छत्तीसगढ़: राज्य में नक्सलियों (Naxalite) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताजा मामला बासागुड़ा का है। यहां डीआरजी और सीआरपीएफ के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है।
इस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली (Naxalite) मारा गया है। ये जानकारी बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने दी है।
बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अभी तक कई नक्सली मारे गए हैं और कई नक्सलियों ने सरेंडर किया है।