Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में 24 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एसपी अभिषेक पल्लव के साथ किया डांस

फाइल फोटो।

सरकारी योजना के मुताबिक सरेंडर करने वाले नक्सलियों (Naxalites) को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है। नक्सलियों ने चिकपाल में सरेंडर किया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर यह सभी नक्सली एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव के पास पहुंचे और सरेंडर कर दिया।

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताजा मामला दंतेवाड़ा जिले का है। यहां 24 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इन नक्सलियों में एक-एक लाख के 3 इनामी नक्सली भी शामिल हैं, जोकि DAKMS अध्यक्ष भी हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 12 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

लाल किले पर प्रदर्शनकारियों ने नहीं फहराया था ‘खालिस्तानी’ झंडा, जानें सच्चाई

सरकारी योजना के मुताबिक सरेंडर करने वाले नक्सलियों को 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है। नक्सलियों ने चिकपाल में सरेंडर किया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर यह सभी नक्सली एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव के पास पहुंचे और सरेंडर कर दिया। इनमें कटेकल्याण निवासी आयतु मुचाकी, बामन डेंगा और कमली मड़काम तीनों DAKMS अध्यक्ष हैं और तीनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम है।

सरेंडर के बाद नक्सलियों ने हाथ में तिरंगा लेकर SP अभिषेक पल्लव के साथ डांस भी किया। बता दें कि लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान के तहत पिछले 8 माह में 272 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।