Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: नक्सली मुठभेड़ में घायल कोबरा बटालियन के जवान के कंधे से निकाली गई गोली, हुई सर्जरी

चक्रधरपुर टोकलो स्थित झरझरा जंगल में नक्सलियों (Naxalites) से हुई मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के जवान नारायण क्षेत्री घायल हो गए थे। उनके कंधे में गोली लगी थी। इसके बाद जवान को रविवार को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था।

रांची: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों (Naxalites) से हुई मुठभेड़ में घायल जवान की सर्जरी हो गई है और उनके दाएं कंधे से गोली निकाल दी गई है। बता दें कि चक्रधरपुर टोकलो स्थित झरझरा जंगल में नक्सलियों (Naxalites) से हुई मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के जवान नारायण क्षेत्री घायल हो गए थे। उनके कंधे में गोली लगी थी। इसके बाद जवान को रविवार को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था।

छत्तीसगढ़: बीजापुर में एसटीएफ जवान शहीद, छानबीन के दौरान नक्‍सलियों ने किया आईईडी विस्फोट

जवान को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. मेजर रमेश दास की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

जवान की सर्जरी रविवार को नहीं हो सकी थी, लेकिन सोमवार को सर्जरी कर उनकी गोली निकाल दी गई। अब जवान की हालत पहले से काफी बेहतर है। मंगलवार को उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।