Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: गुमला में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली बुधेश्वर उरांव ढेर

नक्सली बुद्धेश्वरउरांव (File Photo)

झारखंड के गुमला जिले के नक्सल (Naxalites) प्रभावित कुरुमगढ़ क्षेत्र के जंगल में पिछले तीन दिनों से सर्च अभियान चल रहा है। गुरुवार की सुबह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और उसने बुद्धेश्वर उरांव (Budheshwar Oraon) को मार गिराया।

रांची: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। ताजा मामला गुमला जिले का है। यहां गुरुवार सुबह पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 15 लाख के इनामी नक्सली बुधेश्वर उरांव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।

बता दें कि झारखंड के गुमला जिले के नक्सल (Naxalites) प्रभावित कुरुमगढ़ क्षेत्र के जंगल में पिछले तीन दिनों से सर्च अभियान चल रहा है। गुरुवार की सुबह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और उसने बुद्धेश्वर उरांव (Budheshwar Oraon) को मार गिराया।

पुलिस ने नक्सली का शव बरामद कर लिया है। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। उसके शव की शिनाख्त ग्रामीणों ने की है। पुलिस ने भी बुद्धेश्वर के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।

तालिबान ने जारी किया फरमान, पुरुषों को दाढ़ी रखना अनिवार्य, महिलाएं अकेले नहीं निकल सकतीं बाहर

कहा जा रहा है कि बुद्धेश्वर उरांव के मारे जाने से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है और नक्सलवाद की कमर टूट गई है। माना जाता है कि बुद्धेश्वर उरांव का इलाके में काफी वर्चस्व था। हालांकि बुद्धेश्वर उरांव के साथी जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए।

बुधेश्वर उरांव गुमला जिले के बड़ा खटंगा, पाकरटोली का रहने वाला था और नक्सलियों की रीजनल कमेटी का सदस्य था।