Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: रिम्स से फरार नक्सली को पुलिस ने दबोचा, साथी के यहां छिपा हुआ था यह शातिर

रिम्स से फरार नक्सली को पुलिस ने दबोचा।

रिम्स (RIMS) से फरार नक्सली (Naxalite) कृष्णमोहन झा उर्फ अभय जी उर्फ काली जी को मुजफ्फरपुर पुलिस ने 23 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया।

झारखंड (Jharkhand) के रिम्स (RIMS) से फरार नक्सली (Naxalite) कृष्णमोहन झा उर्फ अभय जी उर्फ काली जी को मुजफ्फरपुर पुलिस ने 23 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसका साथी आभूषण व्यवसायी मुकेश कुमार भी पकड़ा गया। दोनों को गुप्त सूचना मिलने पर टाउन थाना की पुलिस ने नई बाजार इलाके से दबोच लिया। फिलहाल, टाउन थाना में ही दोनों को रखकर पूछताछ की जा रही है।

बरियातू थाना क्षेत्र के रिम्स स्थित मेडिसिन वार्ड में इलाज करवा रहे नक्सली कृष्ण मोहन झा को उसके दोस्त ने ही भगाने की प्लानिंग की थी। बता दें कि कृष्णमोहन झा सजायाफ्ता है। वह हत्या और अपहरण मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा था। उसका इलाज रिम्स मे चल रहा था,जहां से 19 सितंबर की सुबह वह फरार हो गया था।

NIA ने नक्सली नेता छत्रधर महतो के खिलाफ दायर की चार्जशीट, जानें क्या है पूरा मामला

उसके भागने की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया था। इसके बाद से नक्सली को दबोचने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, रांची पुलिस भी मुजफ्फरपुर पहुंची हुई थी।

मुकेश का लोकेशन लेकर टाउन थाना के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। मुकेश अपने घर पर ही था। पुलिस को उसने अपना नाम मनोज बताया था। हालांकि, सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सही नाम बताया। इसके बाद मनोज के घर के पीछे वाले कमरे में पुलिस ने छानबीन की, जहां नक्सली कृष्णमोहन झा छिपा हुआ मिला।

सुकमा: ‘पुना नर्कोम’ अभियान के तहत मिली बड़ी कामयाबी, 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर

पुलिस के अनुसार, कृष्ण मोहन झा हार्डकोर नक्सली है। उसने सालों पहले एक पुलिसकर्मी को अगवा किया था। उसकी हत्या करने के बाद उसके पेट में बम प्लांट किया था। इसके बाद पुलिस को शव ले जाने के लिए बुलाया था।

शव लेने आए पुलिस अधिकारियों को बम से उड़ाने की साजिश थी। लेकिन, पुलिस ने सतर्कता से शव को कब्जे में ले लिया था। जिससे एक बड़ी घटना होते-होते रह गई।

ये भी देखें-

गौरतलब है कि नक्सली (Naxalite) कृष्ण मोहन झा के खिलाफ रांची के सुखदेव नगर थाने में अपहरण हत्या के अलावा मुसहरी, लातेहार बरवाडीह, गुमला और पूसा थाने में अपहरण, हत्या और मारपीट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।