Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: 5 लाख के इनामी नक्सली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने करोड़ों की संपत्ति जब्त की

नक्सली कमांडर महावीर यादव  (Mahavir Yadav) मूल रूप से छतरपुर थानाक्षेत्र के बन्धुडीह गांव का रहने वाला है। इसे झारखंड के बड़े नक्सलियों में से एक माना जाता है। 

पलामू: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला पलामू जिले का है। यहां नक्सली कमांडर महावीर यादव  (Mahavir Yadav) उर्फ अभिजीत यादव के खिलाफ ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने शुक्रवार को इस नक्सली की करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर लिया है। ये संपत्ति मेदिनीनगर, छतरपुर और हरिहरगंज में जब्त की गई है।

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 3 आतंकी ढेर, 2 ने किया सरेंडर

मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी ने नक्सली के 6 प्लॉट और एक मकान को जब्त किया है। बता दें कि इस नक्सली (Mahavir Yadav) के खिलाफ बिहार और झारखंड में करीब 55 मामले दर्ज हैं। वह बीते 10 सालों से पुलिस के रडार पर है और उसके ऊपर 5 लाख रुपए का इनाम है।

ये नक्सली मूल रूप से छतरपुर थानाक्षेत्र के बन्धुडीह गांव का रहने वाला है। इसे झारखंड के बड़े नक्सलियों में से एक माना जाता है। साल 2016 में काला पहाड़ इलाके में एक बारुदी सुरंग फटी थी, जिसमें 7 पुलिस के जवानों की जान गई थी। इस मामले का भी मुख्य आरोपी नक्सली अभिजीत ही है। इसके अलावा भी उस पर कई हत्या के मामले दर्ज हैं।