Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: 2 हार्डकोर नक्सलियों के खिलाफ चलेगा देशद्रोह का मुकदमा, इनमें एक रहा है 25 लाख का इनामी

सांकेतिक तस्वीर

झारखंड (Jharkhand) में जिन दो नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलेगा, उसमें 25 लाख के इनामी रहे नक्सली बलबीर महतो का नाम भी शामिल है।

झारखंड (Jharkhand) में दो हार्डकोर नक्सलियों (Hardcore Naxalites) के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाएगा। हार्डकोर नक्सलियों बलबीर महतो और लालमोहन यादव के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलेगा। दो अलग-अलग नक्सली वारदातों में शामिल रहे इन दो नक्सलियों के खिलाफ झारखंड सरकार ने देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

जिन दो नक्सलियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलेगा, उसमें 25 लाख के इनामी रहे नक्सली बलबीर महतो का नाम भी शामिल है। बता दें कि 25 लाख के इनामी रहे बलबीर महतो ने साल 2019 में सरेंडर कर दिया था। बलबीर गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह का रहने वाला है।

Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में 16 बेड्स का ICU तैयार, जवानों को मिलेगा तत्काल इलाज

पीरटांड़ और डुमरी के कई नक्सली वारदातों में शामिल बलबीर दुमका इलाके में सक्रिय था। बलबीर को डुमरी थाना क्षेत्र के मुरकुंडों में दिनेश हेम्ब्रम की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इस मामले में अन्य कई नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ पहले ही झारखंड सरकार ने मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी थी।

जांच के दौरान पुख्ता सबूत मिलने के बाद बलबीर को यूएपी एक्ट 1967 की धारा 13 के तहत दोषी मानते हुए पुलिस ने गिरिडीह के डीसी को अभियोजन की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसके आधार पर गिरिडीह के डीसी ने राज्य सरकार से इसके लिए अनुशंसा की थी।

छत्तीसगढ़ : बस्तर में एक इनामी सहित 4 नक्सली गिरफ्तार, पुलिस पार्टी पर किया था हमला

वहीं, दूसरे नक्सली लालमोहन यादव पर भी देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाएगा। यह मामला लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र में हुए एक नक्सली वारदात से जुड़ा हुआ है। इस मामले में बिहार के जमुई जिला के चरका पत्थर थाना क्षेत्र के सुरहैट के रहने वाले हार्डकोर नक्सली लालमोहन यादव को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था।

ये भी देखें-

इस नक्सली के खिलाफ भी यूएपी एक्ट के तहत अभियोजन की मंजूरी के लिए झारखंड सरकार से अनुशंसा की गई थी। इस मामले में भी राज्य सरकार ने लालमोहन यादव के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।