Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: नक्सलियों की साजिश का शिकार बना CRPF जवान, IED ब्लास्ट में हुआ घायल

सांकेतिक तस्वीर।

नक्सलियों (Naxalites) द्वारा प्लांट की गई IED की चपेट में आने से गुरुवार को CRPF 218 बटालियन का एक जवान रॉबिन्स कुमार घायल हो गया। रॉबिन्स बिहार के बेगूसराय का रहने वाले हैं।

गुमला: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला गुमला का है। यहां नक्सलियों (Naxalites) द्वारा प्लांट की गई IED की चपेट में आने से गुरुवार को CRPF 218 बटालियन का एक जवान रॉबिन्स कुमार घायल हो गया। रॉबिन्स बिहार के बेगूसराय का रहने वाले हैं।

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, डीआरजी का एक जवान घायल

ये IED इतनी जबरदस्त थी कि जवान के दोनों पैरों को क्षति पहुंची है। ये ब्लास्ट चैनपुर ब्लॉक स्थित कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के सिविल रोड़ेंग गांव के जंगल में हुआ।

जिला पुलिस और CRPF के जवान नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, उसी दौरान ब्लास्ट हुआ। घायल जवान को हेलिकॉप्टर से रांची लाया गया है और मेडिका अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।