Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

जम्मू कश्मीर: LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद

सांकेतिक तस्वीर

रक्षा प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी (Pakistan) सेना ने बुधवार को सुंदरबनी में सीजफायर तोड़ा और फायरिंग की। इस फायरिंग में जवान लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी जान चली गई।

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने एक बार फिर सीजफायर तोड़ा है। LoC पर पाकिस्तान ने गोलीबारी की है, जिसमें भारतीय सेना के जवान लक्ष्मण शहीद हो गए। वह मूल रूप से जोधपुर के रहने वाले थे।

रक्षा प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को सुंदरबनी में सीजफायर तोड़ा और फायरिंग की। इस फायरिंग में जवान लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी जान चली गई। हालांकि भारतीय सेना के जवानों ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

देश-विदेश में स्वदेशी तेजस की धूम, एयरो शो के पहले ही दिन 48 हजार करोड़ की हुई डील

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिपाही लक्ष्मण एक बहादुर जवान थे। देश उनकी शहादत को हमेशा याद रखेगा। बता दें कि इसी साल जनवरी में पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के 3 जवान शहीद हुए थे। 

यानी इस साल LoC पर पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में अब तक 4 जवान शहीद हो चुके हैं।