Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुआ भारतीय सेना का 21 साल का जवान, अगले महीने थी शादी

भारतीय सेना (Indian Army) के जवान लक्ष्मण के गांव खेजड़ला में जैसे ही ये खबर पहुंची तो पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। मिली जानकारी के मुताबिक, शहीद लक्ष्मण की अगले महीने शादी होने वाली थी।

जोधपुर: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में भारतीय सेना (Indian Army) का एक जवान शहीद हो गया है। जवान का नाम लक्ष्मण है और वह मूल रूप से जोधपुर के रहने वाले थे।

शहीद लक्ष्मण महज 21 साल के थे लेकिन दुश्मनों से लड़ते वक्त उम्र आड़े नहीं आई और उन्होंने दुश्मन का डटकर सामना किया। गोलीबारी में वह घायल हुए और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन यहां उनकी मौत हो गई।

शहीद लक्ष्मण के गांव खेजड़ला में जैसे ही ये खबर पहुंची तो पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। मिली जानकारी के मुताबिक, शहीद लक्ष्मण की अगले महीने शादी होने वाली थी। लेकिन खुशी का ये पल उनके परिवार को नसीब नहीं हो पाया और वह शहीद हो गए।

देश-विदेश में स्वदेशी तेजस की धूम, एयरो शो के पहले ही दिन 48 हजार करोड़ की हुई डील

लक्ष्मण के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। पूरा घर इस शादी के लिए उत्साहित था। लेकिन जैसे ही शहादत की खबर उनके घर पहुंची तो खुशी का माहौल, गम में बदल गया।

लक्ष्मण के पिता किसान हैं और उनके घर में माता-पिता और एक छोटा भाई-बहन है। पूरे परिवार में मातम पसर गया है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया लक्ष्मण एक बहादुर और गंभीर सैनिक थे। देश उनके इस बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा।