Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: सुकमा में पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला, 3 लोगों की मौत की खबर

सांकेतिक तस्वीर

मामला सुकमा का है। यहां के सिलगेर गांव में नक्सलियों (Naxalites) ने पुलिस कैंप पर हमला किया है और गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में 3 ग्रामीणों के मारे जाने की खबर मिली है।

सुकमा: छत्तीसगढ़ में जारी एंटी नक्सली (Naxalites) ऑपरेशन्स की वजह से नक्सली संगठन बौखलाए हुए हैं और लगातार हमला करने की साजिश रचते रहते हैं। ताजा मामला सुकमा का है। यहां के सिलगेर गांव में नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला किया है और गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में 3 ग्रामीणों के मारे जाने की खबर मिली है।

Coronavirus: भारत में घटे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में आए इतने नए केस

बता दें कि इस पुलिस कैंप का बीते 3 दिनों से करीब 5 हजार ग्रामीण विरोध कर रहे थे और प्रदर्शन कर रहे थे। बस्तर के आईजी ने इस कैंप पर नक्सली (Naxalites) हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया है, इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। इस दौरान कुछ लोगों को गोली लगी है।

इस खबर के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।