Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: बस्तर में नक्सली साजिश का शिकार हुआ बुजुर्ग, 10 किमी पैदल चलकर जवानों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

नक्सलियों (Naxalites) की इस साजिश का शिकार केवल आम इंसान ही नहीं होते बल्कि इसका खामियाजा बेजुबान जानवरों को भी भुगतना पड़ता है। ऐसे हादसों में अगर इंसानों की जान बच भी जाए, तो भी उनका बाकी जीवन कष्ट में बीतता है।

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच खबर मिली है कि जिस बस्तर में नक्सली, लोगों के हितैषी बनने का दावा करते हैं, उसी बस्तर में आदिवासियों के दुश्मन बन गए हैं।

दरअसल नक्सली, जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल में तमाम पैंतरे अपनाते हैं, जिसका नतीजा ये होता है कि कई बार जवानों की बजाय आम आदमी इन पैंतरों की चपेट में आ जाता है और उसकी मौत हो जाती है।

नक्सलियों (Naxalites) की इस साजिश का शिकार केवल आम इंसान ही नहीं होते बल्कि इसका खामियाजा बेजुबान जानवरों को भी भुगतना पड़ता है। ऐसे हादसों में अगर इंसानों की जान बच भी जाए, तो भी उनका बाकी जीवन कष्ट में बीतता है।

बिहार: मुंगेर में डीआईजी ने सभी सुरक्षाबलों के साथ की बैठक, नक्सलियों के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करने का निर्देश

हालही में एक घटना बस्तर के दरभा थाना क्षेत्र में हुई। यहां के कोलेंग क्षेत्र में चांदामेटा इलाके में नक्सलियों ने स्पाइक लगाकर रखा था। नक्सली स्पाइक के जरिए जवानों को निशाना बनाते हैं।

लेकिन इस स्पाइक का शिकार 50 साल के सुकड़ा मुचाकी हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी जब एसपी को मिली तो उन्होंने फौरन जवानों को भेजा और बुजुर्ग की मदद करवाई। जवानों ने स्ट्रेचर पर बुजुर्ग को लिटाकर 10 किमी लंबा रास्ता पैदल पार किया।

बुजुर्ग का इलाज किया जा रहा है और घायल के परिजनों ने पुलिस का शुक्रिया किया है।