Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, जेल से छूटने के बाद बना था कमांडर

छत्तीसगढ़ के नक्सलियों का सफाया होते जा रहा है। नक्सलियों की धर-पकड़ जारी है। इसी कड़ी में 23 दिसंबर को नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में पुलिस ने दो नक्सली (Naxali) नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दंतेवाड़ा से गिरफ्तार नक्सली।

छत्तीसगढ़ के नक्सलियों का सफाया होते जा रहा है। नक्सलियों की धर-पकड़ जारी है। इसी कड़ी में 23 दिसंबर को नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में पुलिस ने दो नक्सली (Naxali) नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 2004 से नक्सली संगठन में सीएनएम डिप्टी कमांडर होकर सक्रिय रूप से काम कर रहे फुलधर तामो और डीएकेएमएस सदस्य मंगल इस्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फुलधर तामो 2004 से नक्सली संगठन में सीएनएम डिप्टी कमांडर के रूप में सक्रियता से काम कर रहा था।

आपको बता दें कि मई, 2007 में वह नक्सलियों के लिए गीदम सामान खरीदने आया था। तब उसे गीदम पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था। वह 2015 तक जेल में था। जेल से छूटने के बाद 2017 में इंद्रावती कमिटी के सदस्य रामदास और संगनु के द्वारा फुलधर को जलमिलीशिया कमांडर बनाया गया। जिसके बाद उसने जनवरी, 2019 में कासोली और छिंदनार के बीच यात्री बस में आगजनी और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही गुमलनार-मुसतनार के बीच जंगल में पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में भी वह शामिल था।

दूसरा गिरफ्तार नक्सली (Naxali) मंगल इस्ता नक्सली संगठन में डीएकेएमएस सदस्य के रूप में भर्ती हुआ था। वह संगठन में सक्रिय रूप से काम कर रहा था। 2010 में इंद्रावती कमिटी के कमिटी सचिव सपनक्का के द्वारा इस्ता को डीएकेएमएस अध्यक्ष बनाया गया। मई, 2010 में पल्लेवाया जनताना सरकार के अध्यक्ष फगनु मड़काम की गिरफ्तारी के बाद उसे जनताना सरकार का अध्यक्ष बनाया गया। नक्सली मंगल इस्ता जनवरी, 2017 में पुलिस पार्टी पर फायरिंग की घटना में भी शामिल था।

पढ़ें: प्रखर राष्ट्रवादी कवि और जन-जन के नेता थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई