Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Jharkhand: गिरिडीह से बिहार की जमुई पुलिस ने महिला नक्सली को पकड़ा, कई संगीन मामलों में पुलिस को थी तलाश

गिरफ्तार महिला नक्सली।

जमुई पुलिस ने 8 जनवरी को गिरीडीह के बेंगाबाद में एक हार्डकोर महिला नक्सली (Woman Naxal) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला नक्सली की पहचान शोभा उर्फ रोजीना खातून के रूप में की गई है।

बिहार (Bihar) की जमुई पुलिस ने झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह से एक महिला नक्सली (Woman Naxal) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जमुई पुलिस ने 8 जनवरी को गिरीडीह के बेंगाबाद में एक हार्डकोर महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला नक्सली की पहचान शोभा उर्फ रोजीना खातून के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर जमुई पुलिस ने SP सेल, केंद्रीय अर्धसैनिक बल और चरका पत्थर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली को पकड़ा है। एसपी प्रमोद कुमार मंडल के अनुसार, बेंगाबाद में महिला नक्सली (Woman Naxal) शोभा उर्फ रोजीना खातून के छिपे होने की गुप्त सूचना हमें मिली थी।

Bihar: औरंगाबाद में पुलिस को मिली नक्सलियों के खिलाफ कामयाबी, फरार नक्सली गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और ASP सुधांशु कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाकर बेंगाबाद की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस के सर्च ऑपरेशन के तहत सख्ती से तलाशी शुरू हुई। इसी क्रम में शोभा को पकड़ा गया। नक्सली रोजीना खातून महज 12 साल की उम्र में ही नक्सली संगठन से जुड़ गई थी।

ये भी देखें-

फिलहाल वह छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक नक्सली संगठन के विस्तार में लगी हुई थी। एसपी प्रमोद मंडल के मुताबिक, पुलिस को दो नक्सली वारदात और एक लूट के मामले में लंबे समय से इसकी तलाश थी। साल 2016 में वह जेल भी जा चुकी है। मूल रूप से वह झारखंड के बेंगाबाद की रहने वाली है।