Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

बिहार: मोतिहारी जिले की पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सालों से फरार नक्सली राजेंद्र गिरफ्तार

TSPC Area Commander Naxalite Balwant arrested by Chatra Police II सांकेतिक तस्वीर

बिहार के मोतिहारी जिले के दरपा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की शाम नक्सल प्रभावित पिपरा गांव में छापेमारी कर कुख्यात नक्सली (Naxalite) राजेन्द्र राम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार 45 वर्षीय नक्सली राजेंद्र राम पिपरा गांव निवासी दुर्योधन राम का पुत्र है। उसके विरुद्ध कई थानों में नक्सली कांड, हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।

झारखंड: चाईबासा में सुरक्षाबलों ने चला रखा है सर्च ऑपरेशन, 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली (Naxalite) मोछू के आने की है खबर

दरपा थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार के अनुसार, केवल दरपा थाना में नक्सली राजेंद्र (Naxalite) खिलाफ नक्सली कांड, हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन केस दर्ज हैं। वहीं, पिपरा गांव में 2004 में हुए हत्याकांड व 2008 में हुए तिहरे हत्याकांड में भी वह नामजद अभियुक्त है।

गौरतलब है कि पुलिस गिरफ्त में आये नक्सली राजेंद्र (Naxalite) के खिलाफ कोर्ट ने रेड वारंट जारी किया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार हाथ-पैर मार रही थी। लेकिन वह हर बार बच निकलता था। बुधवार को सूचना मिली कि वह अपने घर आया हुआ है। इसी सूचना के आलोक में दरपा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी मार गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे में छानबीन करेगी।