Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

NDA के एक ही कोर्स के कैडेट होंगे तीनों सेनाओं के प्रमुख

थलसेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे देश के नए सेनाध्यक्ष होंगे। यह दूसरी बार है जब तीनों सेना प्रमुख एक ही एनडीए (National Defense Academy) कोर्स से होंगे, इससे पहले 1991-93 में भी तीनों सेना प्रमुख एक ही कोर्स से थे। नरवणे, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और नौसेना अध्यक्ष करमबीर सिंह तीनों ने एनडीए (NDA) का 56वां कोर्स एक साथ किया था। 

नरवणे, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और नौसेना अध्यक्ष करमबीर सिंह तीनों ने एनडीए (NDA) का 56वां कोर्स एक साथ किया था। 

थलसेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे देश के नए सेनाध्यक्ष होंगे। नरवणे, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और नौसेना अध्यक्ष करमबीर सिंह तीनों ने एनडीए (NDA) का 56वां कोर्स एक साथ किया था। भारतीय सेना के इतिहास में यह दूसरी बार है, जब तीनों सेनाओं के प्रमुख एनडीए (NDA) के एक ही कोर्स से होंगे। इससे पहले 1991 में ऐसा हुआ था, जब तत्कालीन सेना प्रमुख सुनीत फ्रांसिस रोडरिग्ज, नौसेना प्रमुख एडमिरल लक्ष्मी नारायण रामदास और एयर चीफ मार्शल निर्मल चंद्र सूरी तीनों एनडीए (NDA) के पहले कोर्स में साथ थे।

एनडीए (NDA) से निकले कैडेट में से अभी तक 12 सेना, 11 नौसेना और 9 वायुसेना के प्रमुख रह चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे 13वें सेना प्रमुख हैं, जिन्होंने एनडीए (NDA) से कोर्स किया है। बाकी प्रमुख भारतीय सैन्य अकादमी, वायुसेना अकादमी और नौसेना अकादमी से सीधे आए हैं। 31 दिसंबर को सेना प्रमुख का पद संभालने जा रहे नरवणे के पिता मुकुंद नरवणे वायुसेना की लॉजिस्टिक ब्रांच के रिटायर्ड अधिकारी हैं। वहीं, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के पिता गुरमजीत सिंह विंग कमांडर रह चुके हैं। जबकि, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया के पिता सूरजपाल सिंह भदौरिया भी वायुसेना में मास्टर वारंट अधिकारी थे।

आरकेएस भदौरिया के दोनों बच्चे भी पायलट हैं। दिसंबर, 2013 से दिसंबर 2016 तक वायुसेना प्रमुख रहे अरुप राहा और जुलाई 2014 से दिसंबर 2016 तक सेना प्रमुख रहे दलबीर सिंह सुहाग ने एनडीए (NDA) का 44वां कोर्स साथ किया था। उससे पहले पूर्व वायुसेना प्रमुख एवाई टिपणिस और सेना प्रमुख एस पद्मनाभन एनडीए (NDA) के 15वें कोर्स में साथ में थे। उनके अलावा जनरल वीपी मलिक और एडमिरल विष्णु भागवत, एयर चीफ मार्शल एसके कौल और जनरल बीसी जोशी ने भी साथ में एनडीए (NDA) का कोर्स किया था।

पढ़ें: जिनकी ईमानदारी पर था दु्श्मनों को भरोसा, उसी विश्वास के खातिर जेल से भागने का दो मौका छोड़ा