Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

दुनिया की सबसे पॉवरफुल मिलिट्री: दुनिया में हमारा नंबर चौथा, जानें भारतीय सेनाओं के पास कितनी ताकत है

Indian Army: हमसे पहले यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका, रूस और चीन की सेनाएं आती हैं। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान 10वें स्थान पर है।

भारतीय सेनाओं (Indian Army) का नाम सुनकर कई दुश्मन कांप उठते हैं। भारत से सैन्य स्तर पर पंगा लेना किसी भी देश को भारी पड़ सकता है। दुनिया की ताकतवर सेनाओं की बात होती है तो हमारा नंबर चौथे स्थान पर होता है। हमसे पहले यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका, रूस और चीन की सेनाएं आती हैं। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान 10वें स्थान पर है।

भारतीय सेनाओं (Indian Army)  के पास चीन के बाद सबसे ज्यादा सैनिक हैं। भारतीय एयरफोर्स के पास कुल 2123 विमान हैं। इनमें से 538 युद्धक, 172 हमलावर, 250 ट्रांसपोर्टर, 359 ट्रेनर, 77 स्पेशल मिशन की श्रेणी वाले विमान हैं। वहीं हेलीकॉप्टरों की संख्या 722 है। भारतीय थल सेना के पास कुल 4292 टैंक हैं।

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, ISI ने भारतीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के खिलाफ रची ये साजिश

इनके अलावा कुल 8686 हथियारबंद वाहन और 4060 तोपें हैं। इनके अलावा भारतीय सेना लड़ाकू विमान, राइफल्स, हथियार, बुलेट-प्रूफ जैकेट्स, होवित्जर, मिसाइल्स, हेलिकॉप्टर्स और युद्धपोत हैं। भारत के पास 11 लाख 29 हजार 900 एक्टिव और 9 लाख 60 हजार रिजर्व सैनिक हैं जबकि चीन के पास केवल 8.5 लाख थल सैनिक हैं।

भारत के पास 9 तरह की ऑपरेशनल मिसाइल्स हैं। इनमें अग्नि- 3 मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 5000 किलो मीटर तक है। भारत के पास 130-140 एटम बम की ताकत है जबकि पाकिस्तान के पास 140-150 परमाणु हथियार हैं। ये जानकारी इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फार स्ट्रैटेजिक स्टडीज के मुताबिक हैं।

ये भी देखें-

पाकिस्तान की सेना में मात्र 6 लाख 17 हजार सैनिक ही हैं। पाकिस्तान की वायुसेना भी भारत की आधी मानी जाती है। भारत की वायुसेना पाकिस्तान से कई गुनी बड़ी है। हालांकि इस मामले में चीन हमसे आगे है।