Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

…जब 1975 में चीनी आर्मी ने भारतीय सेना पर अटैक किया

Indian Army: असम राइफल्स के जवानों की पेट्रोलिंग टीम पर अटैक किया गया था। इस हमले में चार भारतीय जवान शहीद हो गए थे। चीनी सेना की इस हरकत पर भारत बुरी तरह से भड़क गया था।

भारत और चीन की सेनाएं कई मौकों पर आमने-सामने आ चुकी हैं। दोनों देशों के बीच 1962 में तो भीषण युद्ध भी लड़ा जा चुका है। इस युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच हालांकि कोई युद्ध तो नहीं हुआ लेकिन कई ऐसे मौके जरूर आए हैं जब दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ गई।

1975 में भी ऐसा ही देखने को मिला था। इससे पहले 1967 में चीन को भारतीय सेना (Indian Army) ने सिक्किम तिब्बत बॉर्डर पास नाथू ला के पास मौजूद के चो ला में पीछे दखेल दिया था। चीन इस इलाके से पीछे हटने पर मजबूर हुआ था।

Kargil War 1999: …जब गांव वालों ने 20 किलोमीटर चलकर पहुंचाया सेना तक सामान

1967 में मिले दर्द को चीन सहन नहीं कर सका तो वह 1975 में एकबार फिर अपनी पुरानी कहानी दोहराने लगा। नतीजन भारतीय सेना और चीनी सेना का फिर से टकराव हुआ। इस बार चीन ने अरुणाचल प्रदेश के तुलुंग ला में जवानों पर अटैक किया।

असम राइफल्स के जवानों की पेट्रोलिंग टीम पर अटैक किया गया था। इस हमले में चार भारतीय जवान शहीद हो गए थे। चीनी सेना की इस हरकत पर भारत बुरी तरह से भड़क गया था।

ये भी देखें-

तब भारत सरकार की तरफ से कहा गया कि 20 अक्टूबर 1975 को चीन ने लाइन ऑफ एक्चुल कंट्रोल यानी एलएसी क्रॉस कर भारतीय सेना पर हमला किया। हालांकि, चीन ने भारत के इस दावे को नकार दिया। चीन ने उल्टा यह कहा कि भारतीय सेना ने एलएसी पार कर चीनी पोस्ट को निशाना बनाया था।