Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

मुश्किल हालातों में क्या खाते हैं हमारे जवान? ‘रेडी टू ईट’ की होती है अहम भूमिका

File Photo

Indian Army: जवानों को ‘रेडी टू ईट फूड’ मुहैया करवाया जाता है। इसे तरह के फूड आइटम्स को बिना किसी देरी के झटपट बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि यह कई महीनों के बाद भी खराब नहीं होता।

भारतीय सेना (Indian Army) दुनिया की सबसे खतरनाक फोर्स में से एक है। भारतीय वीर सपूत भारत मां की रक्षा के लिए किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। अपनी जान की बाजी लगाकर भारतीय सीमाओं की रक्षा करना जवानों का एकमात्र लक्ष्य होता है।

भारतीय सेना अबतक पांच बार युद्ध लड़ चुकी है, जिनमें से चार युद्ध पाकिस्तान के खिलाफ लड़े गए हैं, तो एक युद्ध 1962 में चीन के खिलाफ। जंग के मैदान में सेना के जवानों का लंबा टिकना बेहद जरूरी होता है। जंग के दौरान परिस्थितियां विपरीत होती हैं। सैनिक एक ही इलाके और एक ही जगह पर कई दिनों तक रहते हैं।

Indian Army के वो 21 जवान जिन्हें मिला सर्वोच्च सैन्य सम्मान ‘परमवीर चक्र’, देखें पूरी लिस्ट

इस दौरान खाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जवानों को ‘रेडी टू ईट फूड’ मुहैया करवाया जाता है। इसी तरह के फूड आइटम्स को बिना किसी देरी के झटपट बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि यह कई महीनों के बाद भी खराब नहीं होता। भारतीय सेनाओं (Indian Army) को ही नहीं बल्कि दुनिया की हर आर्मी में जवानों को यही फूड मुहैया करवाया जाता है।

ये भी देखें-

हम आपको बता रहे हैं कि भारतीय जवान को क्या खास फूड मिलता है। जंग के मैदान के अलावा हमारे जवान बॉर्डर पर भी तैनात रहते हैं। ऐसे में जवानों को दिन भर में 4 हजार कैलोरी ताकत की जरुरत होती है। खाना ताकत देने वाला और स्वाद वाला होना चाहिए। ऐसे में जवानों को एनर्जी बार से लेकर महीनों तक खराब नहीं होने वाली चपाती, मुर्गा मटन, गरम पानी में तैयार होने वाले फूड्स, पुलाव, हलवा वगैरह दिया जाता है।