Indian Army के वो 21 जवान जिन्हें मिला सर्वोच्च सैन्य सम्मान ‘परमवीर चक्र’, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय सेना (Indian Army) अपने बलिदान और शौर्य के लिए विख्यात है। सेना के जवान जब जंग के मैदान में होते हैं तो दुश्मनों को भगा-भगाकर मारते हैं। आजादी के बाद अबतक लड़े गए लगभग हर युद्ध में सेना ने अपना पराक्रम दिखाया है।

Param Vir Chakra

परमवीर चक्र।

जवानों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें अलग-अलग वीरता पुरस्कारों से नवाजा जाता है। इनमें सबसे बड़ा पुरस्कार ‘परमवीर चक्र’ (Param Vir Chakra) होता है।

भारतीय सेना (Indian Army) अपने बलिदान और शौर्य के लिए विख्यात है। सेना के जवान जब जंग के मैदान में होते हैं तो दुश्मनों को भगा-भगाकर मारते हैं। आजादी के बाद अबतक लड़े गए लगभग हर युद्ध में सेना ने अपना पराक्रम दिखाया है। चाहे वह थल सेना हो, वायु सेना हो या फिर इंडियन नेवी। तीनों हर मोर्च पर देश की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है।

आजादी के बाद भारत ने पाकिस्तान और चीन के साथ युद्ध लड़ा। इन युद्धों में सेना का एक-एक जवान का योगदान है। कुछ जवान ऐसे होते हैं जो अपने शौर्य से पूरे देश का नाम रोशन करते हैं और सेना के अन्य जवानों के लिए प्रेरण स्रोत बनते हैं।

War of 1971: एक भूल और बांग्लादेश का हुआ उदय, Indian Army से टक्कर लेकर अपना एक प्रांत गंवा बैठा Pak

जवानों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें अलग-अलग वीरता पुरस्कारों से नवाजा जाता है। इनमें सबसे बड़ा पुरस्कार ‘परमवीर चक्र’ (Param Vir Chakra) होता है। ज्यादातर जवानों को यह मरणोपरांत दिया गया है। मेजर सोमनाथ शर्मा को देश का पहला ‘परमवीर चक्र’ मिला था।

यह चक्र युद्ध के समय में विपरीत परिस्थितियों में साहसी प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ के बाद इसे दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार कहा जाता है। लेफ्टिनेंट या उससे कमतर पदों के सैन्य कर्मचारी को यह पुरस्कार मिलने पर उन्हें (या उनके आश्रितों को) नकद राशि या पेंशन देने का भी प्रावधान है। 

देखें लिस्ट:-

1. मेजर सोमनाथ शर्मा, परम वीर चक्र (मरणोपरांत) 03 नवंबर 1947
2. नायक जदुनाथ सिंह, परम वीर चक्र (मरणोपरांत) 06 फरवरी 1948
3. सेकंड लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे, परम वीर चक्र 08 अप्रैल 1948
4. कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह, परम वीर चक्र (मरणोपरांत) 18 जुलाई 1948
5. लांस नायक करम सिंह, परम वीर चक्र 13 अक्टूबर 1948
6. कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया, परम वीर चक्र (मरणोपरांत) 05 दिसंबर 1961
7. मेजर धन सिंह थापा, परम वीर चक्र 20 अक्टूबर 1962
8. सूबेदार जोगिंदर सिंह, परम वीर चक्र (मरणोपरांत) 23 अक्टूबर 1962
9. मेजर शैतान सिंह, परम वीर चक्र (मरणोपरांत) 18 नवंबर 1962
10. सी क्यू एम एच अब्दुल हमीद, परम वीर चक्र (मरणोपरांत) 10 सितंबर 1967
11. लेफ्टिनेंट कर्नल ए बी तारापोर, परम वीर चक्र (मरणोपरांत) 11 सितंबर 1965
12. लांस नायक अलबर्ट एक्का, परम वीर चक्र (मरणोपरांत) 04 दिसंबर 1971
13. फ्लाइंग अफसर निर्मल जीत सिंह सेखों, परम वीर चक्र (मरणोपरांत) 14 दिसंबर1971
14. मेजर होशियार सिंह, परम वीर चक्र 15 दिसंबर1971
15. सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, परम वीर चक्र (मरणोपरांत) 16 दिसंबर 1971
16. नायब सूबेदार बाना सिंह, परम वीर चक्र 26 जून 1987
17. मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, परम वीर चक्र (मरणोपरांत) 25 नवंबर 1987
18. लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, परम वीर चक्र (मरणोपरांत) 03 जुलाई 1999
19. ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव, परम वीर चक्र 03 जुलाई 1999
20. राइफलमैन संजय कुमार, परम वीर चक्र 04 जुलाई 1999
21. कैप्टन विक्रम बत्रा, परम वीर चक्र (मरणोपरांत) 07 जुलाई 1999

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें