Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

सरहद पर जवानों को दिए जाते हैं पर्वतारोहण उपकरण, ताजा खाने के लिए फूड कंटेनर

फाइल फोटो।

Indian Army: जवानों को गर्म और ताजा खाना मिल सके, इसके लिए प्लास्टिक खाद्य कंटेनर दिया जाता है। इस कंटेनर की खासियत यह होती है कि इसमें रखा खाना काफी देर तक ताजा और गर्म रहता है।

सीमा पर तैनात हमारे वीर सपूतों को पूरा ख्याल रखा जाता है। जवानों को सरहद पर किसी तरह की कमी न हो इसके लिए कई इंतजाम किए जाते हैं। हमारे जवान सर्दी हो चाहे गर्मी, हर वक्त देश की रक्षा के लिए खड़े रहते हैं। बारिश बर्फ और आंधी तूफान में भी सेना (Indian Army) के जवान अपनी जिम्मेदारी और ड्यूटी को निभाते हैं। परिवार से दूर रहने पर भी उनका हौसला नहीं डगमगाता।

जवानों को कई सुविधाएं दी जाती हैं, जिसमें सबसे खास हैं उनके रोजाना के इस्तेमाल में आने वाले उत्पाद। जवानों को गर्म और ताजा खाना मिल सके, इसके लिए प्लास्टिक खाद्य कंटेनर दिया जाता है। इस कंटेनर की खासियत यह होती है कि इसमें रखा खाना काफी देर तक ताजा और गर्म रहता है।

Army Day 2021: 5 जवानों को मरणोपरांत मिला सेना मेडल, सेना प्रमुख बोले- गलवान के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

दरअसल, अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में गश्त ड्यूटी पर तैनात पैदल सेना (Indian Army) के जवानों के लिए फूड कंटेनर विकसित किया गया। सैनिकों को इन क्षेत्रों में खाने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सैनिकों को साफ, ताजा और गर्म भोजन परोसने के लिए खाद्य कंटेनर दिए जाते हैं। इनमें ऐसी तकनीकी का इस्तेमाल होता है, जिससे खाना लंबे समय तक गर्म और ताजा रहता है।

इनके अलावा, जवानों को पर्वतारोहण उपकरण भी दिए जाते हैं। इनमें जुम्मर, डेसकेंडर, लैडर आइस वॉल क्लाइम्बिंग, लैडर क्रेवास क्रॉसिंग, आइस पिटोन, पुली, स्लेज इवैक्यूएशन, अटैचमेंट कॉजेलिटी क्लीयरेंस रॉड शामिल हैं।

ये भी देखें-

भारतीय जवान हर परिस्थिति में खुद को संभालने के लिए तैयार रहते हैं। चुनौतियों का सामना कभी भी कहीं से भी हो सकता है। सेना (Indian Army) के पास कई घातक हथियार हैं और इसके साथ ही कई ऐसी जरूरत की चीजें हैं जो मुश्किल वक्त में काम आती हैं।