Army Day 2021: 5 जवानों को मरणोपरांत मिला सेना मेडल, सेना प्रमुख बोले- गलवान के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

आर्मी डे के मौके पर आर्मी प्रमुख एमएम नरवणे ने करिप्पा ग्राउंड पर परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर नरवणे ने संबोधन भी दिया।

Army Day 2021

Army Day 2021: आर्मी प्रमुख नरवणे ने कहा कि आप सब चीन और उत्तरी बॉर्डर पर चल रहे तनाव के बारे में जानते हैं। सीमाओं पर एकतरफा स्थिति बदलने की साजिश पर हमारी ओर से एक जोरदार जवाब दिया गया था। मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि गलवान के बहादुरों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

नई दिल्ली: भारतीय सेना आज सेना दिवस (Army Day 2021) मना रही है। आज उसका 73वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर दिल्ली में आर्मी डे की परेड का आयोजन हुआ। इस परेड में साहस और बहादुरी का प्रदर्शन करने के लिए सेना के 5 जवानों को मरणोपरांत सेना मेडल दिया गया।

आर्मी डे (Army Day 2021) के मौके पर आर्मी प्रमुख एमएम नरवणे ने करिप्पा ग्राउंड पर परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर नरवणे ने संबोधन भी दिया।

आर्मी प्रमुख नरवणे ने कहा कि आप सब चीन और उत्तरी बॉर्डर पर चल रहे तनाव के बारे में जानते हैं। सीमाओं पर एकतरफा स्थिति बदलने की साजिश पर हमारी ओर से एक जोरदार जवाब दिया गया था। मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि गलवान के बहादुरों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम अपने विवादों का निपटारा बातचीत और राजनीतिक हस्तक्षेप द्वारा करने के लिए संकल्पित हैं, लेकिन किसी को भी हमारे धैर्य की परीक्षा लेने की गलती नहीं करना चाहिए।

Army Day 2021: 15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है आर्मी डे, यहां जानें सब कुछ

उन्होंने कहा कि करीब 300 से 400 आतंकी बॉर्डर के पास ट्रेनिंग कैंप में बैठ रहे हैं, जिससे वह भारतीय सीमा में घुसपैठ कर सकें। सीजफायर तोड़ने का प्रतिशत भी बीते साल 44 फीसदी बढ़ा है। यह सब पाकिस्तान के नापाक इरादों के बारे में बताता है।

आर्मी चीफ ने ये भी बताया कि बीते साल सेना ने LoC के पास 200 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया है। ये एनकाउंटर विभिन्न ऑपरेशनों के तहत किए गए हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें