Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Lahore Declaration: 1999 का कारगिल युद्ध और लाहौर घोषणा पत्र, जानें क्या है ये

फाइल फोटो।

फरवरी, 1999 में दोनों देशों के बीच लाहौर घोषणापत्र (Lahore Declaration) पर हस्ताक्षर हुए थे। जिसका मकसद दोनों देशों के बीच शांति और स्थिरता स्थापित करने के अलावा वहां रहने वाले लोगों की प्रगति और समृद्धि था। 

Lahore Declaration: भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध (Kargil War) लड़ा गया था। इस युद्ध में पाकिस्तान (Pakistan) को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। कश्मीर (Kashmir) हड़पने आया पाकिस्तान अपनी बेइज्जती करवाकर उल्टे पैर लौटा था।

इस युद्ध में पाकिस्तान ने भारत के साथ हुए लाहौर घोषणा पत्र (Lahore Declaration)  की भी अवहेलना की थी। पाकिस्तान ने दिखा दिया था कि वह किसी समझौते को नहीं मानता और उसे भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और जबरन कश्मीर को हड़पना ही आता है।

Kargil War: वीर चक्र विजेता सूबेदार निर्मल सिंह, पत्नी के लिए उनकी वर्दी ही है सबसे अनमोल चीज

दरअसल, फरवरी 1999 में दोनों देशों के बीच लाहौर घोषणापत्र (Lahore Declaration) पर हस्ताक्षर हुए थे। जिसका मकसद दोनों देशों के बीच शांति और स्थिरता स्थापित करने के अलावा वहां रहने वाले लोगों की प्रगति और समृद्धि था। इसमें कहा गया था कि दोनों देश आपसी संघर्ष से बचने की कोशिश करेंगे। घोषणा पत्र में शिमला समझौते को लागू करने के लिए दोनों देशों के दृढ़ संकल्प को दोहराया था।

शिमला समझौते के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच 1972 में एग्रीमेंट हुआ था। समझौते के तय हुआ था कि विंटर सीजन में दोनों देशों की सेनाएं एलओसी पर सेनाएं पीछे हटा लेंगी।

ये भी देखें-

पाकिस्तान ने 1999 में ऐसा नहीं किया बल्कि भारत की 400 पोस्ट पर कब्जा जमा लिया। इसका बदला लेने के लिए भारतीय सैनिकों ने करीब 2 महीने तक अलग-अलग ऑपरेशन लॉन्च कर दुश्मन को धूल चटा दी। करीब 60 दिनों तक युद्ध चला और 26 जुलाई, 1999 को कारगिल जंग में विजय की घोषणा हुई थी।