Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से बौखलाया हुआ है पाकिस्तान, जानें क्यों

File Photo

Kashmir Dispute: कश्मीर की अपनी अलग ही अहमियत है। कश्मीर को धरती पर जन्नत कहा जाता है। इसे स्विटजरलैंड भी कहा जाता है। पाकिस्तान की राजनीति और सेना के लिए कश्मीर बेहद अहम मुद्दा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर (Kashmir) को लेकर काफी दशकों से विवाद चल रहा है। पाकिस्तान कश्मीर पर अपना दावा करता है तो वहीं भारत इसे अपना हिस्सा मानता है। इस दावे को और पुख्ता करने के लिए हाल में भारत ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया है।

अनुच्छेद 370 (Article-370) कश्मीर को विशेष अधिकार देता था हालांकि यह भारत का हिस्सा था। लेकिन इस अनुच्छेद के हट जाने के बाद अब कश्मीर पूरी तरह से भारत का हिस्सा है। पाकिस्तान बुरी तरह से परेशान है।

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में हुई भीषण लैंडस्लाइड, रेस्क्यू के लिए Indian Army ने संभाला मोर्चा

अब सवाल यह है कि वह परेशान क्यों है? दरअसल कश्मीर की अपनी अलग ही अहमियत है। कश्मीर को धरती पर जन्नत कहा जाता है। इसे स्विटजरलैंड भी कहा जाता है। पाकिस्तान की राजनीति और सेना के लिए कश्मीर बेहद अहम मुद्दा है।

कश्मीर हाथ से निकलने का सीधा मतलब है कि पाकिस्तान की राजनीति के सबसे बड़े मुद्दे का खत्म हो जाना। जब-जब पाकिस्तान में चुनाव होने वाले होते हैं कश्मीर में पाकिस्तानी सेना का दखल बढ़ जाता था। चुनाव जीतने के लिए पाकिस्तान भारतीय सेना से लड़ भी चुका है।

ये भी देखें-

कश्मीर का मुद्दा (Kashmir Dispute) खत्म हो जाना पाकिस्तान के राजनीतिक दलों के लिए विशेषकर सत्ताधारी पार्टी के लिए काफी नुकसानदेह है। ऐसे में अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान सरकार लगातार इसका कड़ा विरोध कर रही है। पाकिस्तान की तरफ से कई बार भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और परमाणु हमले की चेतावनी दी जा चुकी है